1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Exercise करते शख्स का Video हुआ वायरल, मगर लोगों ने 'Fitness Chapri' का दिया टैग

Exercise करते शख्स का Video हुआ वायरल, मगर लोगों ने 'Fitness Chapri' का दिया टैग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 01, 2024 07:40 pm IST,  Updated : Mar 01, 2024 07:40 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक्सरसाइज करता हुआ नजर आ रहा है। लोगों ने वीडियो देखकर कमेंट सेक्शन में उसकी क्लास लगा दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SHUTTERSTOCK

आज के समय में लोग फिटनेस को लेकर काफी सजग हो गए हैं। हर कोई अपने आप को फिट रखने की कोशिश कर रहा है। कुछ लोग GYM जाकर बॉडी बना रहे हैं और कुछ लोग हर रोज पार्क में जाकर कुछ एक्सरसाइज करते हैं। इतना ही नहीं लोगों ने अपने खान-पान पर भी ध्यान देना शुरु कर दिया है। लोग बाजार में कम खा रहे हैं या फिर अच्छी जगह का ही खाना खा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक शख्स का एक्सरसाइज करता हुआ वीडियो वायरल हुआ है। मगर वीडियो देखने के बाद लोगों ने उसकी क्लास लगा दी। आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

आजकल हर कोई फेमस होने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो अप्लोड कर रहे हैं। शायद इसी वजह से एक बंदे ने अपनी एक्सरसाइज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अप्लोड कर दी। लेकिन उसकी गलती यह थी कि उसने ट्रेन में एक्सरसाइज करते हुए अपना वीडियो बनवाया और सोशल मीडिया पर अप्लोड कर दी। उसने सोचा होगा कि लोग फिटनेस को देखकर उसके वीडियो की तारीफ करेंगे। मगर लोगों ने तो उसकी क्लास ही लगा दी। एक यूजर ने तो उसके लिए लिखा कि, 'यह फिटनेस इंफ्लुएंसर नहीं फिटनेस छपरी है।'

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने इस तरह लगाई क्लास

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को the_only_sahid नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 मिलियन से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैं दो दिन रेस्ट कर लूंगा, वो चलेगा मगर ये ना करूं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये ट्रेनिंग नहीं पब्लिक न्यूसेंस है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई थोड़ा ज्यादा नहीं हो रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये डेडिकेशन पढ़ाई में लगा देता तो कुछ अच्छा बन जाता।

ये भी पढ़ें-

'भीख मांगने वालों के लिए खुशखबरी'... प्रचार देखकर लोग ले रहे खूब मजे, Video भी हो रहा वायरल

घर की अलमारी खोलते ही दिखा हैरान करने वाला नजारा, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।