1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'भीख मांगने वालों के लिए खुशखबरी'... प्रचार देखकर लोग ले रहे खूब मजे, Video भी हो रहा वायरल

'भीख मांगने वालों के लिए खुशखबरी'... प्रचार देखकर लोग ले रहे खूब मजे, Video भी हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 01, 2024 06:45 pm IST,  Updated : Mar 01, 2024 06:45 pm IST

सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे कई पोस्ट दिखते हैं जिसमें किसी ना किसी प्रोडक्ट का प्रचार किया जाता है। मगर आपने आज से पहले आपने ऐसा प्रचार कभी नहीं देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में किस चीज का प्रचार किया जा रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अगर किसी को अपना बिजनेस चलाना है और उसे आगे बढ़ाना हो तो उसको मार्केट में प्रचार करवाना ही पड़ता है। इसलिए आप भी देखते होंगे कि टीवी, सोशल मीडिया, वेबसाइट आदि जगहों पर लोग अपने प्रोडक्ट का प्रचार करवाते हैं। आप कहीं कपड़ों का प्रचार देखते होंगे तो कहीं जूतों का प्रचार देखने को मिलता है। मगर क्या आपने कभी ऐसी चीजों का प्रचार होते हुए देखा है जिसकी जरूरत भीख मांगने वालों को पड़ती है। अगर नहीं देखा है तो आज वो भी देखने को मिल जाएगा। ऐसा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप यह चीज देख सकते हैं।

ऐसा प्रचार कभी देखा है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि किसी खंभे के पास भिखारी के लुक में एक शख्स खड़ा है और 'भीख मांगने वालों के लिए खुशखबरी' सुनते ही खुश हो जाता है। इसके बाद वीडियो में एक दूसरा बंदा नजर आता है। वह कहता है कि, 'फटे-पुराने कपड़े, पट्टियां, भीख मांगने वाली रेहड़ी, लोटा, छड़ी, बैसाखियां और मेकअप का सामान सस्ते दामों में किराए पर मिलता है।' इसके बाद वीडियों में लोकेशन भी बताया जाता है। वीडियो यूनिक होने के कारण काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कुछ इस तरह दिया रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर innocent_38028 नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 96 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने खूब मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- शार्क टैंक वाले तुम्हारा लोकेशन जानना चाहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- इंदौर में कोई आउटलेट है क्या आपका? तीसरे यूजर ने लिखा- इंस्टाग्राम को कैसे पता मुझे यह चाहिए था। एक यूजर ने लिखा- ये रील पाकिस्तान वालों के लिए है। एक अन्य यूजर ने लिखा- पाकिस्तान में ब्रांच डाल दो एक।

ये भी पढ़ें-

घर की अलमारी खोलते ही दिखा हैरान करने वाला नजारा, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Cricket: खेल का ऐसा जुनून कि बंदे ने अपने छत को ही बना दिया क्रिकेट ग्राउंड, Video लोगों को आ रहा है पसंद

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।