1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शराबी गुरुजी स्कूल में ही छलका रहे थे जाम, Video वायरल होने के बाद नप गए, बोले- क्या करूं बहुत टेंशन है जिंदगी में

शराबी गुरुजी स्कूल में ही छलका रहे थे जाम, Video वायरल होने के बाद नप गए, बोले- क्या करूं बहुत टेंशन है जिंदगी में

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 01, 2024 01:36 pm IST,  Updated : Mar 01, 2024 01:36 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर स्कूल के अंदर ही शराब पीते हुए नजर आ रहा है। जब उससे पूछा गया कि स्कूल में शराब क्यों पी रहे हो? तो वह कहता है कि मैं नहीं पीता हूं.. लेकिन आज घर से लेकर आ गया... क्या करूं जिंदगी में टेंशन बहुत है।

पैग बनाते हुए गुरुजी।- India TV Hindi
पैग बनाते हुए गुरुजी। Image Source : SOCIAL MEDIA

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स स्कूल के अंदर शराब पीते हुए नजर आ रहा है। वीडियो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। शराब पी रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि उसी स्कूल में पढ़ाने वाले मास्टर साहब हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने इस शराबी टीचर को सस्पेंड कर उसके खिलाफ FIR के निर्देश दिए हैं। 

स्कूल में ही टीचर बना रहा था पैग, वीडियो वायरल

वीडियो मस्तूरी विकासखंड के मचहा शासकीय प्राथमिक शाला का बताया जा रहा है। स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत संतोष केंवट महिला टीचर के सामने पैग बनाकर पीते हुए नजर आ रहे हैं। साथ में उनके टेबल पर चखना भी रखा हुआ है। जब वीडियो बना रहे शख्स ने पूछा कि आप स्कूल में ऐसा कैसे कर सकते हैं, तो जनाब ने कहा- "अच्छे से वीडियो बनाओ, उसमें सब दिखना चाहिए, जिससे शिकायत करना है कर दो। मैं घर में पीता हूं, आज गलती से शराब पीकर आ गया। स्कूल के अंदर शराब पीना गलत है, पर क्या करूं जिंदगी में टेंशन है।" जब वीडियो बना रहे शख्स ने महिला शिक्षिका से इस बारे में पूछा तो उसने खुद को वहां की हेड मास्टर बताया और कहा कि वह रोज पीकर तो नहीं आते लेकिन इस चीज के लिए उन पर कार्रवाई होगी। 

शराबी टीचर हुए सस्पेंड

जब मामाला जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू तक पहुंचा तो जांच के बाद ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को संबंधित थाने में शराबखोर टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और जानकारी प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके साथ ही टीचर के खिलाफ निलंबन की भी कार्रवाई की गई है।

(बिलासपुर से सिकंदर खान की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

रॉन्ग साइड कार चला रही थी महिला, पुलिस ने रोका तो लगी गाली देने, हंगामे का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

VIDEO: फोन पर बात करते-करते बॉयफ्रेंड को छोड़ किसी और की बाइक पर जा बैठी महिला, फिर...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।