1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Cricket: खेल का ऐसा जुनून कि बंदे ने अपने छत को ही बना दिया क्रिकेट ग्राउंड, Video लोगों को आ रहा है पसंद

Cricket: खेल का ऐसा जुनून कि बंदे ने अपने छत को ही बना दिया क्रिकेट ग्राउंड, Video लोगों को आ रहा है पसंद

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 01, 2024 04:54 pm IST,  Updated : Mar 01, 2024 04:54 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो क्रिकेट लवर्स को जरूर पसंद आएगा। एक शख्स ने क्रिकेट खेलने के लिए अपने छत को ग्राउंड में बदल दिया।

छत पर क्रिकेट खेलता शख्स- India TV Hindi
छत पर क्रिकेट खेलता शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत के लोग क्रिकेट को काफी पसंद करते हैं। भारत के लोगों के लिए क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि इमोशन है। और वर्ल्ड कप को तो यहां एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। आप इंडिया के किसी भी गली-मोहल्ले में चले जाइए, वहां कोई ना कोई बच्चा क्रिकेट खेलता हुआ नजर आ ही जाएगा। और संडे का दिन तो लगभग क्रिकेट के लिए होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि बातें तो सारी सही है मगर हम क्रिकेट की बात कर क्यों कर रहे हैं। क्या कोई क्रिकेट का बड़ा मैच होने वाला है। तो बता दें कि नहीं, इसके पीछे का कारण एक वायरल वीडियो है। तो फिर आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखाई दे रहा है।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सबसे पहले आप देखेंगे कि एक छत पर बांस के साथ ड्रिल मशीन और नेट रखा हुआ है। इसके बाद शख्स बांस में छेद करते हुए उन्हें छत के किनारे फिट करता हुआ नजर आता है। सभी कोनों में बांस लगाने के बाद बंदा उनमें नेट को लगाता है और दीवार के साथ उन्हें फिट करता है। देखते ही देखते शख्स अपने छत को एक क्रिकेट ग्राउंड में बदल देता है और वहां लाइट जलाकर मैच खेलते हुए नजर आता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों को पसंद आया वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर tanzeem_malik नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बहुत सुंदर लग रहा है, मुझे भी नेट लाना है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्रिकेट नहीं मोहब्बत है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह है असली होम ग्राउंड। एक यूजर ने लिखा- सिर्फ क्रिकेट लवर इसे फील कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

ऐसा कौन करता है यार! आंटी जी ने तो पानीपुरी वाले को ही बना दिया Matchmaker और रखी ऐसी डिमांड

दबे पांव बाघिन ने हिरण पर किया हमला, गर्दन दबोचकर पानी में पटका, फिर...रोंगटे खड़े कर देगा ये Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।