1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Indian chess player तानिया सचदेव ने अपनी फोटो Edit करने के लिए लोगों से मांगी मदद, उसके बाद...

Indian chess player तानिया सचदेव ने अपनी फोटो Edit करने के लिए लोगों से मांगी मदद, उसके बाद...

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 28, 2024 01:40 pm IST,  Updated : Feb 28, 2024 01:41 pm IST

सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों से कभी भी अपनी फोटो Edit करने के लिए मदद नहीं मांगनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा होगा जो इंडियन चेस प्लेयर तानिय सचदेव की तस्वीर के साथ हुआ है।

इंडियन चेस प्लेयर...- India TV Hindi
इंडियन चेस प्लेयर तानिया सचदेव Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल सोशल मीडिया का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। इस देश में कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो लगभग हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है। सोशल मीडिया आज के समय में मनोरंजन का एक बहुत ही अच्छा माध्यम बन गया है। सोशल मीडिया पर कब किसका मीम बन जाए और कब कौन फेमस हो जाए, इसका कुछ अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। ऐसा ही भारत की चेस प्लेयरल तानिया सचदेव के साथ हुआ। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लोगों से उसे एडिट करने की मदद मांगी। इसके बाद तो लोगों ने अपनी जो क्रिएटिविटी दिखाई है, उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

तानिया सचदेव ने शेयर की फोटो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर तानिया सचदेव ने अपनी एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में वह जिस जगह पर खड़ी हैं, उसके पीछे एक घोड़े की मूर्ति है। मूर्ति का अगला पैर देखकर ऐसा लगता है जैसे उसने अपने पैर को तानिया सचदेव के सिर पर रखा है। इसलिए उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'क्या कोई इस तस्वीर में घोड़े की स्थिति बदल सकता है ताकि ऐसा न लगे कि उसने मेरे सिर पर पैर रख रहा है?'

यहां देखें पोस्ट की हुई तस्वीर

इसके बाद लोगों ने अपनी क्रिएटिविटी दिखानी शुरू कर दी। कमेंट में लोगों कई सारी तस्वीरें शेयर की जिसमें उन्होंने अपने मुताबिक एडिट किया है। किसी ने घोड़े और तानिया सचदेव की तस्वीर को ही रिप्लेस कर दिया। तो किसी ने घोड़े की टांग तोड़कर तानिया के हाथ में रख दिया। एक शख्स ने तो तस्वीर में से तानिया सचदेव को ही गायब कर दिया। वहीं दूसरे बंदे ने आधा घोड़ा ही गायब कर दिया है।

यहां देखें एडिट की हुई तस्वीरें

लोगों द्वारा एडिट की हुई तस्वीरें
Image Source : SOCIAL MEDIAलोगों द्वारा एडिट की हुई तस्वीरें

कुछ इस तरह लोगों फोटो एडिट किया
Image Source : SOCIAL MEDIAकुछ इस तरह लोगों फोटो एडिट किया

ये भी पढ़ें-

Dancing Cop के स्टाइल पर नागालैंड के मंत्री भी हुए फिदा, Video शेयर कर कही अपने दिल की बात

पाकिस्तान में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।