Starfish Facts: स्टारफिश यानी तारामछली एक ऐसा अजीबोगरीब समुद्री जीव है जिसके पास केंद्रीय दिमाग नहीं होता है। उसकी बॉडी में खून और दिल भी नहीं होता है। लेकिन सवाल है कि बिना दिल और दिमाग के ये Starfish कैसे काम करती है? बिना दिल, दिमाग और खून के कैसे उसका शरीर समंदर में जिंदा रहता है।
स्टारफिश का तंत्रिका तंत्र होता है खास
स्टारफिश के पास दिमाग की जगह एक जटिल तंत्रिका का जाल होता है। इसमें केंद्रीय तंत्रिका वलय यानी Nerve Ring होता है जो स्टारफिश के मुंह के चारों ओर होता है। इसकी प्रत्येक भुजा में तंत्रिका रस्सियां यानी Radial Nerves होती हैं जो स्पीड और स्पर्श को कंट्रोल करती हैं।
खून की जगह पानी करती है पंप
खास बात है कि स्टारफिश खून के बजाय समुद्री जल को अपनी बॉडी में पंप करती हैं, जिससे मिनिरल और ऑक्सीजन उनकी बॉडी के अंगों तक पहुंचती है।
स्टारफिश की हर भुजा पर होती छोटी आंख
स्टारफिश के पास दिमाग भी नहीं होता है, लेकिन उनकी सभी भुजाओं के सिरों पर छोटी आंखें यानी Eyespots होते हैं, जो रोशनी और अंधेरे को फील कर पाती हैं। स्टारफिश गंध और स्पर्श की पहचान करने में भी सक्षम होते हैं। स्टारफिश Decentralized तंत्रिका तंत्र पर निर्भर करती है, जिसकी मदद से वह बिना केंद्रीय मस्तिष्क के भी जिंदा रहती है और शिकार भी कर सकती हैं।
अपनी भुजा को फिर उगा लेती है स्टारफिश
तारामछली के शरीर के एक और खास बात है। कभी अगर स्टारफिश की कोई भुजा कट जाती है तो वह हमेशा के लिए उसे नहीं खो देती है। वह उसे फिर से उगा सकती है।
कैसे चलती है स्टारफिश?
स्टारफिश में सैकड़ों छोटे Tube Feet होते हैं जो हाइड्रोलिक दबाव देते हैं, जिससे वे समंदर की सतह पर रेंग पाते हैं। उनके पास एक Cardiac Stomach भी होता है।
ये भी पढ़ें- Video: जर्मन टूरिस्ट को सरकारी अस्पताल में मिला फ्री इलाज, मेडिकल सर्विस का हुआ फैन; देखें रिएक्शन