1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Sting वाली चाय, शख्स ने एनर्जी ड्रिंक मिलाकर बनाई स्पेशल चाय, Video देख लोगों ने कहा- हो गया छपरियों का शौक पूरा

Sting वाली चाय, शख्स ने एनर्जी ड्रिंक मिलाकर बनाई स्पेशल चाय, Video देख लोगों ने कहा- हो गया छपरियों का शौक पूरा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 15, 2024 02:51 pm IST,  Updated : Jul 15, 2024 02:54 pm IST

चाय कई तरीके से बनाई जाती है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस शख्स के चाय बनाने के तरीके को देखकर लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया और कहा कि इससे अच्छा तो चाय में जहर डाल देते।

चाय में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक मिलाता हुआ शख्स- India TV Hindi
चाय में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक मिलाता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में लोग चाय के बहुत शौकिन हैं। किसी को एकदम कड़क चाय अच्छी लगती है तो किसी को मसाले वाली चाय पसंद है। यहां लोग चाय को अपने-अपने टेस्ट के हिसाब से बनाते हैं। लेकिन एक शख्स ने ऐसी चाय बनाई जिसके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा। इस चाय को बनाते हुए शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शख्स चाय में कुछ ऐसी चीज मिला रहा है, जिसे देखते हाँ चाय लवर्स का दिमाग खराब हो जाएगा। ऐसे लोग वीडियो को देख यहीं कहेंगे कि इससे अच्छा तो यह होता कि चाय में जहर ही मिला देते।

चाय में मिला दिया स्टिंग एनर्जी ड्रिंक

बारिश के मौसम में लोग चाय पीना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन इस चाय को बनते हुए अगर कोई देख ले तो उसका मन बदल जाएगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी चाय की टपरी पर स्टिंग वाली चाय बना रहा है। वह पतीले में दूध चढ़ाता है और फिर उसमें चाय डालकर उसे उबलने के लिए छोड़ देता है। इसके बाद वह पतीले में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक डालता है, फिर चाय को अच्छे से खौलाता है। जब चाय पक जाती है, तो शख्स उस चाय को कांच के ग्लास में निकाल लेता है और फिर उस ग्लास में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक डाल देता है।

वीडियो देख लोगों ने कहा ये छपरियों की चाय है

इस चाय को देखने के बाद लोगों को स्टिंग के प्रति छपरियों की दीवानगी याद आ गई। ज्यादातर लोगों का कहना है कि मार्केट में छपरियों के पसंद की भी चाय आ गई। कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा यह चाय नहीं जहर है। कुछ लोगों ने चाय की आत्मा के लिए शांति प्रार्थना की। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @f4foodi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 15 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।    

ये भी पढ़ें:

बच्चे को पीठ पर बांधे ट्रक का टायर बदलते दिखी महिला, Video देख लोग हिम्मत की देने लगे दाद

VIDEO: शख्स को लूटने आए चोर तो लगा रोने, आखिरकार दया कर के वापस कर दिया सारा समान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।