1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्लास में गर्लफ्रेंड से कॉल पर बात कर रहा था बंदा, तभी मास्टर जी ने कान लगाकर सुन लिया

क्लास में गर्लफ्रेंड से कॉल पर बात कर रहा था बंदा, तभी मास्टर जी ने कान लगाकर सुन लिया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 21, 2023 12:20 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 12:20 pm IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदा क्लास में अपनी गर्लफ्रेंड से कॉल पर बात कर रहा था। इतने में टीचर ने सबके सामने उसे सरप्राइज दे दिया।

क्लास में लड़का कर रहा था अपनी गर्लफ्रेंड से बात।- India TV Hindi
क्लास में लड़का कर रहा था अपनी गर्लफ्रेंड से बात। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो वायरल होते हैं। इन्हें देखने के बाद हंसी रोकने से भी नहीं रूकती। लेकिन कुछ भी हो ये वीडियो हमारा दिन बना देता है। हम इतना खुश होते हैं कि ऐसे वीडियो को अपने दोस्त-यारों को शेयर किए बिना नहीं रहते। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। जिसमें स्टूडेंट्स से भरे क्लास में एक लड़का चोरी-छिपे अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था। जिस शिद्दत से लड़का फोन पर सिर नीचे कर बात कर रहा था उसे देख कर यही लग रहा है कि वह अपनी प्रेमिका से ही बात कर रहा होगा।

बंदा क्लास में गर्लफ्रेंड से कॉल पर कर था बात

मजा तो तब आया जब लड़के को मास्टर ने फोन पर बात करते हुए देख लिया। फिर क्या था मास्टर जी को भी जानना था कि आखिर बंदा ऐसे छुपकर किससे बात कर रहा है। बस मास्टर जी जाकर उसके सामने चुपके से बैठ गए। मास्टर की इस हरकत को देखकर क्लास के सारे बच्चे हंसने लगे। क्लास में शोर-शराबा सुनकर लड़का हरकत में आया और अपना सिर उठाकर देखा। जैसे ही वह अपनी नजरें ऊपर करता है वैसे ही उसे मास्टर जी के दर्शन हो जाते हैं। यह देख लड़का हक्का-बक्का रह जाता है। 

मास्टर ने दे दिया सरप्राइज

लड़के को कुछ भी समझ में नहीं आता है कि अब वह क्या करे। उसकी चोरी रंगे हाथों पकड़ी गई है। टीचर भी थोड़ी देर लड़के को घूरकर देखते हैं और फिर हंसने लगते है। मास्टर जी का एक्सप्रेशन देखकर तो यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। यह देख क्लास के सारे बच्चे ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। यूजर्स मास्टर जी की तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे- मास्टर जी खफा नहीं हुए। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 30 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है और 30 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

दुनिया की 10 सबसे अनोखी बिल्डिंग

1 नहीं 60 बच्चों का एक ही पिता, सभी दिखते हैं एक जैसे, गेट टुगेदर पार्टी में हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।