1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 1 नहीं 60 बच्चों का एक ही पिता, सभी दिखते हैं एक जैसे, गेट टुगेदर पार्टी में हुआ खुलासा

1 नहीं 60 बच्चों का एक ही पिता, सभी दिखते हैं एक जैसे, गेट टुगेदर पार्टी में हुआ खुलासा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 21, 2023 09:52 am IST,  Updated : Feb 21, 2023 09:52 am IST

ऑस्ट्रेलिया में एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां पर एक गेट टुगेदर पार्टी के दौरान बच्चे अपने माता-पिता के साथ शामिल हुए थे। खलबली तो तब मची जब वे सभी एक दूसरे के हमशक्ल निकले। मामले का पता लगाया गया तो पाया गया कि इन सभी बच्चों का बाप एक ही इंसान है।

एक ही शख्स 60 बच्चों का पिता निकला।- India TV Hindi
एक ही शख्स 60 बच्चों का पिता निकला। Image Source : PICSA BAY

स्पर्म डोनेट करने के रिवाज के बारे में आपने सुना ही होगा। इसमें आपको स्पर्म डोनेट करने पर पैसे मिलते हैं। विदेशों में इसका चलन बहुत ही ज्यादा है। ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है। जहां 60 बच्चों का बाप एक ही शख्स निकला। इस बात का खुलासा तब हुआ जब ये सभी बच्चे एक गेट टुगेदर पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में मौजूद लोगों के पैरों की जमीन उस समय खिसक गई जब ये सारे बच्चे एक दूसरे के हमशक्ल निकले। यह देखकर इनके माता-पिता भी हैरान रह गए। आइए जानते हैं ये आखिर कैसे हुआ?

एक-दो नहीं 60 बच्चे निकले हमशक्ल

दरअसल, एक स्पर्म डोनर ने LGBTQ के समुदाय के कई लोगों को स्पर्म डोनेट कर दिया था। नियम के मुताबिक एक बार में केवल एक ही स्पर्म डोनर के स्पर्म का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस बंदे ने चार अलग-अलग नाम से रेजिस्ट्रेशन करवा कर स्पर्म डोनेट कर दिया। इसके बाद बच्चे पैदा हुए वहां भी मामला ठीक था लेकिन जब एक गेटटुगेदर पार्टी में ये सभी बच्चे शामिल हुए तो उनके माता-पिता के पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई। पार्टी में शामिल इन परिवारों का दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था। फिर भी सारे बच्चे एक जैसे ही दिख रहे थे। बाद में जब इसका कारण पता चला तो सभी लोग हैरान रह गए। अब माता-पिता लोगों को ये बात पता लग गई तो वह भागे-भागे अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में जब जांच की गई तो पता चला कि एक ही शख्स ने क्षेत्र के अलग-अलग अस्पतालों में नाम बदल-बदल कर स्पर्म डोनेट किए। उसने ऐसा इसलिए किया ताकि वह कानून की नजरों से बच पाए।

सोशल मीडिया पर एड देकर लोगों को फंसाया

डेली स्टार के रिपोर्ट का मुताबिक, LGBTQ समुदाय के लोगों ने IVF तकनिक से बच्चा पैदा किया था। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो वह सभी उन IVF क्लिनिक पहुंचे और उस शख्स के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में एक क्लिनिक की डॉक्टर ने बताया कि उस शख्स ने एक बार हमारे यहां स्पर्म डोनेट किया था। वह इस बात का भी दावा कर रहा था कि उसने फेसबुक पोज और दूसरे सोशल मीडिया पर एड देकर कई लोगों को स्पर्म डोनेट किया है। यानी की उसने एड के जरिए लोगों को फंसाया और इसमें कुछ क्लिनिक्स ने भी उसकी मदद की। ऑस्ट्रेलिया में स्पर्म डोनेशन को लेकर धोखेबाजी के लिए सजा का प्रावधान है। ऐसे में शख्स पर आरोप साबित होते हैं तो उसे कम से कम 15 साल की जेल होगी।

ये भी पढ़ें:

इन बच्चों ने अपनी ट्रिक से बनाया इंटरनेट की जनता को मूर्ख, Video की सच्चाई देख दंग रह जाएंगे आप

देसी गर्ल ने कमर लचकाकर इंटरनेट पर लगाई आग, Video देख यूजर्स बोले- ये तो फायर है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।