1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस महिला का हुलिया देख इंसान तो क्या जानवर भी डरकर भागते हैं कोसों दूर

इस महिला का हुलिया देख इंसान तो क्या जानवर भी डरकर भागते हैं कोसों दूर

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 18, 2023 01:27 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 01:45 pm IST

दुनिया में एक ऐसी महिला भी है जिसे देखकर लोग डर जाते हैं। इंसान तो दूर की बात है महिला को देखकर तो जानवर भी दूर भागते हैं।

मेलिसा स्लोआन- India TV Hindi
महिला को देखकर कोई भी डर जाता है। (मेलिसा स्लोआन) Image Source : INSTAGRAM

दुनिया में अलग-अलग तरह के लोग होते हैं। उनके शौक बी अलग ही होते हैं। कई लोगों के शौक तो ऐसे होते हैं जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाता है। कुछ लोगों का शौक खाना-पीना होता है तो कुछ का घूमना-फिरना। वहीं कुछ लोग अपने को सजाने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। कई बार लोग खुद को सजाने के चक्कर में ऐसे-ऐसे एक्सपेरिंमेंट करते हैं जिसकी वजह से वह बाकी दुनिया से ही अलग दिखने लगते हैं। कुछ लोगों को इतना पागलपन सवार रहता है कि वह अपने शौक को आदत बना लेते हैं।

महिला ने शरीर के हर अंग पर टैटू बनवाया

ऐसी ही एक महिला है जिसकी हम बात कर रहे हैं। इस महिला का टैटू बनवाने का शौक आदत में बदल गया है। महिला का नाम मेलिसा स्लोआन है और वह 46 साल की है। इस महिला ने अपने शरीर के हर अंग पर टैटू बनवा रखे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबीक मेलिसा स्लोआन 20 की उम्र से ही अपने शरीर पर टैटू बनवाते आ रही हैं। उन्हें टैटू बनवाने का इतना शौक है कि वह लगातार 26 साल से टैटू बनवाते ही आ रही हैं। शरीर के हर अंग पर उनका टैटू देख सचमुच वह बहुत ही भयावह दिखती हैं।

मेलिसा स्लोआन 20 साल की उम्र से अपने शरीर पर टैटू बनवा रही हैं।
Image Source : INSTAGRAMमेलिसा स्लोआन 20 साल की उम्र से अपने शरीर पर टैटू बनवा रही हैं।

मेलिसा स्लोआन 7 बच्चों की मां हैं।
Image Source : INSTAGRAMमेलिसा स्लोआन 7 बच्चों की मां हैं।

महिला से लोगों की नजर ही नहीं हटती

मेलिसा स्लोआन की बॉडी पर बने हर जगह टैटू की वजह से लोग उन्हें घूरते ही रहते हैं। वह दिखने में इतनी अलग लगती हैं कि लोग उन्हें दूसरे ग्रह का ही समझते हैं। मेलिसा का कहना है कि पहले जब लोग उन्हें घूर-घूर कर देखते थे तो उन्हें अजीब लगता था लेकिन अब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेलिसा को इस दुनिया की कोई परवाह नहीं। वह इस दुनिया से बेफ्रिक्र होकर आज भी अपने शरीर के हर भाग पर टैटू बनवा रही हैं। बता दें कि मेलिसा स्लोआन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा वह 7 बच्चों की मां भी हैं।

यह भी पढ़ें:

नैनो की टक्कर से पलट गई महिंद्रा थार, सोशल मीडिया पर यूजर्स उड़ा रहे मजाक

नर्क का दरवाजा: ऐसा मंदिर जिसके आस-पास जाने भर से ही हो जाती है मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।