1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बैकबेंचर की हरकत देखो, पीछे वाली सीट पर बैठकर स्टूडेंट ने खाने के लिए बनाया भेल, Video हुआ वायरल

इस बैकबेंचर की हरकत देखो, पीछे वाली सीट पर बैठकर स्टूडेंट ने खाने के लिए बनाया भेल, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 18, 2024 11:43 pm IST,  Updated : Oct 21, 2024 10:40 pm IST

एक बैकबेंचर का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। क्लास की पीछे वाली सीट पर बैठकर वो भेल बनाता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

स्कूल हो या फिर कॉलेज हो, हर जगह बैकबेंचर्स की अलग ही पहचान होती है। बैकबेंचर शब्द सुनते ही लोगों के मन में आ जाता है कि ये बच्चे पढ़ाई कम और शरारत ज्यादा करते होंगे। स्कूल और कॉलेज में बैकबेंचर मशहूर भी अपनी शरारतों के लिए ही होते हैं। लेकिन कभी-कभी बैकबेंचर कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी उम्मीद किसी ने कभी की ही नहीं होती है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को जब आप देखना शुरु करेंगे तो हैरान होना भी शुरु हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि टीचर क्लास ले रहा है। तो वहीं पीछे की सीट पर बैठा शख्स मजे से प्याज काट रहा है। प्याज को काटने के बाद टमाटर काटता है, उसे ग्राइंडर में डालता है और फिर मसाला भी डालता है। हाथ से चलने वाले ग्राइंडर में सब डालकर उसके टुकड़े करता है। इसके बाद एक टिफिन में भेल, नमकीन, प्याज-टमाटर डालकर अच्छे से मिलाता है। और फिर उसे खाने के लिए तैयार कर लेता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @rose_k01 के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बैकबेंचर प्रो मैक्स।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बड़े होकर उसे वही करना है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ने साबित कर दिया कि आखिरी बेंच किचन होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- कौन से सेमेस्टर में हो भाई बड़ी मौज मस्ती चल रही है। चौथे यूजर ने लिखा- भविष्य का Btech भेल वाला। एक अन्य यूजर ने लिखा- अभी से Btech भेल वाले तैयारी शुरु।

ये भी पढ़ें-

IIT बॉम्बे में पढ़ने वाले लड़के ने अपने हॉस्टल रूम का कराया टूर, Video देखकर आपके होश उड़ जाएंगे

घर की ऐसी जानदार सफाई करने के लिए तो हिम्मत चाहिए, महिला का Video उड़ा देगा होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।