1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर की ऐसी जानदार सफाई करने के लिए तो हिम्मत चाहिए, महिला का Video उड़ा देगा होश

घर की ऐसी जानदार सफाई करने के लिए तो हिम्मत चाहिए, महिला का Video उड़ा देगा होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 18, 2024 08:00 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 08:00 pm IST

एक महिला अपने घर की सफाई कर रही थी। इस दौरान उसने जो किया उसे देखने के बाद आप पूरी तरह से दंग रह जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया में कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है। यहां हर दिन अलग-अलग प्रकार के वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों का रिएक्शन भी अलग ही होता है। आप अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आप इस बात से सहमत जरूर होंगे। कभी लड़ाई करने वाले लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी गजब का जुगाड़ सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। इसके अलावा डांस, टैलेंट, रील्स, खतरनाक स्टंट जैसे तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें एक महिला घर की सफाई करती हुई नजर आ रही है। महिला सफाई करते हुए खिड़की पर चढ़ जाती है और बाहर की तरफ पहुंच जाती है। महिला खिड़की पर खड़ी होकर बाहर के शीशे को साफ करने लगती है। महिला को इस बात का भी डर नहीं है कि अगर उसका हाथ छूटा या फिर शीशा निकल गया तो वो सीधे नीचे गिरेगी। वीडियो कब और कहां का इसकी जानकारी तो प्राप्त नहीं हो पाई मगर वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @Fun_2SS01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यमराज आज छुट्टी पर हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बड़े तेजस्वी लोग हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- दीदी की सफाई चल रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- यमराज सब देख रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- दिवाली की सफाई चल रही है।

ये भी पढ़ें-

आशीष भाई की आंसर शीट आपने पढ़ी या नहीं? टीचर के तो होश उड़ गए, देखें वायरल फोटो

विजयदशमी के दिन लड़की का हुआ जन्म, डॉक्टर अंबे माता का रूप देकर मां को दिखाया, दिल जीते लेगा Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।