1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Rap Song: बच्चे ने अपने रैप सॉन्ग से जीत लिया लोगों का दिल, लोग बोले- 'बादशाह से भी अच्छा है'

Rap Song: बच्चे ने अपने रैप सॉन्ग से जीत लिया लोगों का दिल, लोग बोले- 'बादशाह से भी अच्छा है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 08, 2024 12:19 pm IST,  Updated : Feb 08, 2024 12:19 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक बच्चे ने अपने रैप सॉन्ग से बवाल मचाया हुआ है। उसका गाना सुनने के बाद लोग बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

स्कूल में बच्चे ने गाया रैप सॉन्ग- India TV Hindi
स्कूल में बच्चे ने गाया रैप सॉन्ग Image Source : SOCIAL MEDIA

आज की जनरेशन को शायद यह बताने की जरूरत नहीं है कि रैप सॉन्ग क्या होते हैं। आजकल रैप सॉन्ग का चलन काफी बढ़ गया है। नई जनरेशन के बच्चों की प्लेलिस्ट आप देखेंगे तो इसमें ज्यादातर रैप सॉन्ग ही नजर आएंगे। हनी सिंह, बादशाह, कृष्णा, किंग ये सभी सिंगर अपने रैप सॉन्ग के कारण जाने जाते हैं। इनके गाने रिलीज होते ही बवाल मचा देते हैं। मगर इस बार किसी ऐसे बड़े सिंगर का नहीं बल्कि एक स्कूल के बच्चे का रैप सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। लोग भी बच्चे का रैप सुनने के बाद उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

बच्चे ने अपने रैप से किया धमाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्कूल में किसी फंक्शन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर एक बच्चा स्टेज पर अपना रैप सॉन्ग गाना शुरू करता है। रैप की शुरूआत करते हुए बच्चा गाता है, 'भारत मेरा देश मेरे देश को सलाम, जो कभी ना हारे ऐसे मेरे देश के जवान। जो पहले बोलना था मुझको मैं भूल गया क्या, चलो शुरू करें काम लेके राम जी का नाम।' इस तरह अपने रैप की शुरूआत करने के बाद वह बच्चा अपने रैप में प्रिसिंपल, स्टूडेंट और पढ़ाई, सभी चीजों को जोड़ता जाता है और एक शानदार रैप सुनाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां सुनिए बच्चे का रैप सॉन्ग

लोगों ने की खूब तारीफ

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sanju_sen_official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 22 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मौज कर दी यार। दूसरे यूजर ने लिखा- बादशाह से बढ़िया है। तीसरे यूजर ने लिखा- एक नंबर भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- सुपर ब्रो, बादशाह और एमसी स्टेन से बढ़िया है।

ये भी पढ़ें-

Drunk Husband: नशे में धुत पति ने गर्लफ्रेंड समझकर अपनी पत्नी को भेज दिया मैसेज, उसके बाद महिला ने...

पाव भाजी को नया रूप देकर शख्स ने बनाई नई डिश, लोगों ने पूछा- 'यह ज़हर कहां परोसा जा रहा है भाई'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।