1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Drunk Husband: नशे में धुत पति ने गर्लफ्रेंड समझकर अपनी पत्नी को भेज दिया मैसेज, उसके बाद महिला ने...

Drunk Husband: नशे में धुत पति ने गर्लफ्रेंड समझकर अपनी पत्नी को भेज दिया मैसेज, उसके बाद महिला ने...

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 08, 2024 10:47 am IST,  Updated : Feb 08, 2024 10:47 am IST

पति ने नशे में अपनी पत्नी को गर्लफ्रेंड समझकर मैसेज कर दिया। इसके बाद महिला ने उस बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया जो अब वायरल हो रहा है।

पति ने गर्लफ्रेंड समझ पत्नी को किया मैसेज- India TV Hindi
पति ने गर्लफ्रेंड समझ पत्नी को किया मैसेज Image Source : SOCIAL MEDIA

नशा इंसान के सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। नशा करने के इंसान के शरीर के अंग तो खराब होते ही है। इसके साथ ही साथ इंसान कई बार कुछ ऐसा कर देता है जिससे उसके रिश्ते पर भी बात बन आती है। नशा करने के बाद इंसान क्या बोल रहा है, क्या कर रहा है, उसको कोई अंदाजा नहीं होता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ जब उसने नशे में अपनी पत्नी को गर्लफ्रेंड समझकर मैसेज कर दिया। महिला ने इस बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया जो अब काफी वायरल हो रहा है।

स्क्रीनशॉट में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें आप भी देखते होंगे। मगर कभी-कभी कपल के बीच बातचीत का स्क्रीनशॉट भी वायरल होता है। ऐसा बहुत कम होता है मगर जब होता है, उसे लोग बड़े मजे से पढ़ते हैं। ऐसा ही एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल स्क्रीनशॉट में पहला मैसेज पति की तरफ से है जिसमें उसने लिखा है, 'तुम अब तक की मेरी सबसे खूबसूरत गर्लफ्रेंड हो।' इसके बाद महिला ने मैसेज करते हुए उसे बताया कि वह उसकी पत्नी है। जिसके बाद पति ने बड़े अच्छे तरीके से मामला संभालते हुए लिखा- ओ माई गॉड ये बहुत अच्छी बात है।

यहां पढ़ें वायरल मैसेज

लोगों ने इस तरह दी प्रतिक्रिया

इस पोस्ट को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @InternetH0F नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 15.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद एक यूजर ने लिखा- वह अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज भेज रहा था और गलत शख्स को भेज दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- अपनी गलती को ठीक करने का तरीका, बहुत अच्छा। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं प्रार्थना करता हूं कि महिला अपने पति से गुस्सा नही हुई हो।

ये भी पढ़ें-

पाव भाजी को नया रूप देकर शख्स ने बनाई नई डिश, लोगों ने पूछा- 'यह ज़हर कहां परोसा जा रहा है भाई'

लड़कों का फुटबॉल स्किल हर्ष गोयनका को आया बहुत पसंद, Video देखकर आप भी हो जाएंगे इनके फैन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।