1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन बच्चों का कैलकुलेशन इतना फास्ट कि कंप्यूटर को दे डाला चैलेंज, वायरल Video देख हैरान रह गए लोग

इन बच्चों का कैलकुलेशन इतना फास्ट कि कंप्यूटर को दे डाला चैलेंज, वायरल Video देख हैरान रह गए लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 23, 2024 09:08 pm IST,  Updated : Nov 23, 2024 09:08 pm IST

दो होनहार छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे कंप्यूटर जितना ही तेज नंबर्स को कैलकुलेट करते नजर आ रहे हैं।

नंबर्स कैलकुलेट करते छात्र- India TV Hindi
नंबर्स कैलकुलेट करते छात्र Image Source : SOCIAL MEDIA

इस धरती पर एक से एक टैलेंटेड लोग रहते हैं। जिनका टैलेंट देख लोग दांतों तले उंगलियां चबा लेते हैं। हाल में ऐसे ही दो टैलेंटेड बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे कंप्यूटर जितना ही तेज संख्याओं को कैलकुलेट करते नजर आए। इन बच्चों के इस टैलेंट का वीडियो देख लोग हैरान रह गए। 

छात्रों ने कर दिखाया करिश्मा 

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो छोटे-छोटे स्कूली छात्र इतनी तेजी से नंबर्स को कैलकुलेट कर रहे हैं कि उनके सामने कंप्यूटर की स्पीड भी बिल्कुल सेम है। वीडियो में छात्रों को कुछ नंबर्स को कैलकुलेट करने के लिए कहा जाता है। इधर कंप्यूटर के स्क्रीन पर उन संख्याओं को लिखा गया और उधर बहुत ही तेजी के साथ वे बच्चे उन संख्याओं को अपनी उंगलियों पर गिनते हुए नजर आ रहे हैं। उन नंबर्स को कैलकुलेट करने के बाद उन बच्चों ने अपना जवाब एक बोर्ड पर लिख दिया। जब कंप्यूटर के कैलकुलेशन को चेक किया गया तो उन बच्चों का उत्तर बिल्कुल सही आया।

वीडियो देख छात्रों से इम्प्रेस हुए लोग

कंप्यूटर जितने ही तेज इन बच्चों के कैलकुलेशन को देख हर कोई हैरान रह गया। लोग कमेंट कर उनके इंटेलिजेंस की तारीफ करने लगे। कई लोगों ने इन छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की तो कई लोगों ने कहा कि ऐसे ही छात्र आगे चलकर महान वैज्ञानिक बनते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HumansNoContext नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो को अब तक 16.4 मिलियन लोगों ने देखा और 90 हजार लोगों ने लाइक किया है।  

ये भी पढ़ें:

खुद की जान बचाने के लिए बाइसन ने अपने साथी को किया भेड़ियों के हवाले, जानवर के साथ हुए धोखे का Video हुआ वायरल

मरे हुए बच्चे को सूंड से उठाकर ले गई हथिनी, IFS अधिकारी ने शेयर किया यह इमोशनल Video

10 नक्सलियों को ढेर कर लौटे DRG जवान, छत्तीसगढ़ी लोकगीत पर डांस कर मनाया जश्न, CM ने दी बधाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।