छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से खाकी की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां पुलिस चौकी प्रभारी विनोद पासवान ने श्याम चौक पर दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि आखिर इन लोगों की गलती ही क्या थी और पुलिस को इतना पावर कब से दे दिया गया कि वह सरेराह किसी को भी पीट दें।
Related Stories
वर्दी का रौब दिखाकर युवकों को सरेराह पीटा
घटना के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि वाड्रफनगर पुलिस चौकी प्रभारी कार लेकर बाजार निकले थे। वहीं, दो युवक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर मेडिकल स्टोर में दवाई खरीदने गए थे। जब दरोगा जी की कार वहां पहुंची तो वहां से निकलने की जगह नहीं थी। दरोगा साहब ने हॉर्न मारा लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं होने के कारण युवकों को कुछ देरी हो गई। इसके बाद नाराज चौकी प्रभारी ने सरेराह दोनों युवकों को जमकर पीट दिया।
बाइक स्टार्ट करने में हुई देरी तो दरोगा जी ने युवकों को बेरहमी से पीटा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोरगा साहब उन युवकों पर लात-घूसों की बरसात करते जा रहे हैं। एक युवक की तो इतनी बेरहमी से पिटाई करते हैं कि उसके नाक से खून निकलने लगता है। लोगों के मुताबिक दोनों युवकों को चौकी प्रभारी ने बस स्टैंड में घुमा-घुमा कर जमकर पीटा है। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। मारपीट में दोनों युवकों को बहुत चोटें आईं हैं। घटना के बाद दोनों युवकों को चौकी ले जाकर उन पर प्रतिबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई भी किया गया।
ये भी पढ़ें:
Whatsapp पर शख्स ने मैसेज कर मांगा सीढ़ी, नाम गूगल किया तो Rapido का कोफाउंडर निकला