इंडिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग तो ऐसे भी मिलेंगे जिनका दिमाग जुगाड़ करने में सबसे तेज काम करता है। जितने लोग सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं, वो मेरी बात से सहमत होंगे क्योंकि जुगाड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हर कुछ दिनों में ऐसा कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आ ही जाता है। कई बार तो ऐसे जुगाड़ भी दिखते हैं कि उन्हें देखने वाला पूरी तरह से हैरान हो जाता है। आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे और उस लिस्ट में अब एक नया वीडियो शामिल होने के लिए सोशल मीडिया पर आ गया है। आइए आपको उस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
एक घर के अंदर शायद बिजली का काम चल रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स एक जगह पर खड़ा है और वहां सीलिंग से एक पाइप नीचे लटकी हुई है। शख्स वहां आराम से खड़े होकर सिगरेट जलाता है और कश लेता है। इसके बाद वो धुएं को हवा में नहीं छोड़ता है बल्कि उस पाइप के अंदर छोड़ता है। अब वो ऐसा क्यों करता है, यह समझ में ही नहीं आता है। वीडियो में आगे नजर आता है कि एक जगह पर कई पाइप का एंड है और वहां एक पाइप के अंदर से धुआं निकल रहा है। यह देखने के बाद समझ में आता है कि पाइप लाइन क्लियर है और वहां किस जगह का पाइप आ रहा है, यह देखने के लिए वो ऐसा कर रहा है। ऐसा तगड़ा जुगाड़ हर किसी के दिमाग में नहीं आ सकता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheDogeVampire नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने अपना 100% दिमाग लगाया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 31 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- देसी लोग देसी जुगाड़। दूसरे यूजर ने लिखा- कितना दिमाग लगाया है यार। तीसरे यूजर ने लिखा- ये ट्रिक बाहर नहीं जानी चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- चेक करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। पांचवें यूजर ने लिखा- सब सोच रहे होंगे क्या हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई अब वायर डालकर चेक नहीं करते ये सब।
ये भी पढ़ें-
बंदे ने भलाई की मगर खुद के साथ बुरा हो गया, Video देख आप भी होंगे सहमत
शादी का ऐसा निमंत्रण आपको भी नहीं मिला होगा, फोटो देखकर लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट