1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे होते हैं मेहनत करने वाले लोग, Video देख लोगे तो आप कभी नहीं बनाओगे कोई भी बहाना

ऐसे होते हैं मेहनत करने वाले लोग, Video देख लोगे तो आप कभी नहीं बनाओगे कोई भी बहाना

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 08, 2024 06:09 pm IST,  Updated : Dec 08, 2024 06:09 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी बहाना नहीं बनाएगा। इतना ही नहीं वीडियो देखने के बाद आप उस शख्स की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाओगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो और पोस्ट वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग भी उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। कभी ऐसा वीडियो वायरल होता है जिसे देखने के बाद लोगों को हंसी आती है तो किसी वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। हैरानी से याद आया, अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप देख लोगे तो हैरान हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसे तो बहुत छोटा है मगर वो देखने वाले हर शख्स पर बड़ी छाप छोड़कर जाएगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आदमी फल के कैरेट को उठाकर गाड़ी पर लोड कर रहा है। एक के बाद एक करके वो कई कैरेट उठा रहा है। मगर जो शख्स फलों के कैरेट को उठा रहा है, उसके दोनों हाथ नहीं है। अब आप सोच रहे होंगे कि जब उसके हाथ नहीं तो वो कैरेट को कैसे उठा रहा है तो आपको बता दें कि वीडियो में नजर आ रहा है कि वो अपने दांत से कैरेट को पकड़कर उठा रहा है और गाड़ी पर लोड कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद बहाना बनाने वाले बहाना बनाना बंद कर देंगे क्योंकि उस शख्स के बाद हाथ नहीं फिर भी मेहनत कर रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiansarcasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आदमी के पास कोई बहाना नहीं होता है।' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यहां इक्वालिटी खत्म हो जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- अपने परिवार के लिए आदमी सबसे मजबूत क्रिएचर है। तीसरे यूजर ने लिखा- आदमी अलग मिट्टी के बने होते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- डिफरेंटली एबल्ड की असली परिभाषा ये है, भगवान इसका भला करें।

ये भी पढ़ें-

1947 में कुछ ऐसा आता था UPSC का पेपर, पूछे जाते थे सिर्फ 15 सवाल, एक बार आप भी देखिए

खुद फेल हुआ मगर दोस्त भी हुए फेल तो बच्चा हो गया खुश, Video बनाया जो अब खूब हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।