1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सुनीता विलियम्स को भारत के सिंगर्स ने दिया खास तोहफा, वायरल Video में देखें लोगों ने कैसे किया याद

सुनीता विलियम्स को भारत के सिंगर्स ने दिया खास तोहफा, वायरल Video में देखें लोगों ने कैसे किया याद

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 20, 2024 11:16 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 11:16 pm IST

सुनीता विलियम्स के लिए भारत के दिग्गज गायकों ने एक वीडियो जारी कर उन्हें अपनी तरफ से एक खास तोहफा दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सुनिता विलियम्स के लिए भारतीय गायकों की तरफ से शानदार पेशकश- India TV Hindi
सुनिता विलियम्स के लिए भारतीय गायकों की तरफ से शानदार पेशकश Image Source : SOCIAL MEDIA

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का कल यानी 19 सितंबर को बर्थडे था। वह अब 59 साल की हो चुकी हैं। ऐसे में उनके बर्थडे पर दुनिया भर के लोगों ने उन्हें बधाई दी। ऐसे में भारत के सिंगर्स और कुछ अन्य सेलिब्रिटिज़ ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। बधाई देने के लिए भारतीय गायकों ने "सा रे गा मा" के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से एक खास वीडियो जारी किया है। जिसमें वे उनका जन्मदिन बर्थडे सॉन्ग गाकर विश कर रहे हैं।

भारतीय गायकों ने दी बधाई

वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारत के महान गायक शंकर महादेवन, अनूप जलोटा, सलीम मर्चेंट, इला अरुन और श्रद्धा पंडित ने उनके लिए 'तुम जियो हजारों साल' गाया। साथ में उनके धरती पर जल्द लौटने की कामना की। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर सुनिता विलियम्स को बर्थडे विश किया। जबकि कई लोगों ने उनके भारतीय होने पर गर्व जताया। 

अन्य बॉलीवुड स्टार्स ने भी दी बधाई

इसी इंस्टाग्राम पेज पर एक और वीडियो मिला। जहां बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार जितेंद्र, बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करन जौहर, दिग्गज गायक हरिहरन, सोनू निगम और शान ने भी 'तुम जियो हजारों साल' गीत गाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मालूम हो कि, सुनीता विलियम्स और उनके साथी 6 जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। जिन्हें वापस धरती पर लाने के लिए अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा काफी प्रयास कर रही है। बार-बार प्रयास के बावजूद भी वे सफल नहीं हो पा रहे हैं। फिलहाल सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को कुछ दिन अंतरिक्ष में और रहना पड़ेगा। 

ये भी पढ़ें:

Video: गलती से इसे चिकन लेग पीस मत समझ लेना, जब असलियत पता चलेगा तो टूट जाएगा नॉन वेज वालों का दिल

ना जाने ताऊ ने खाई ऐसी कौन सी जड़ी बूटी, अकेले साइकिल पर पैडल मारते दूसरे हाथ से खींचकर ले गए Pulsar बाइक - Video

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।