1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: गलती से इसे चिकन लेग पीस मत समझ लेना, जब असलियत पता चलेगा तो टूट जाएगा नॉन वेज वालों का दिल

Video: गलती से इसे चिकन लेग पीस मत समझ लेना, जब असलियत पता चलेगा तो टूट जाएगा नॉन वेज वालों का दिल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 20, 2024 09:49 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 09:49 pm IST

जिन लोगों को चिकन खाना बेहद पसंद है। उनके लिए यह वीडियो काफी दुखी करने वाला है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको यह क्या लग रहा है?- India TV Hindi
आपको यह क्या लग रहा है? Image Source : SOCIAL MEDIA

अधिकतर नॉन वेज खाने वाले लोगों को चिकन लेग पीस काफी पसंद होता है। जिसे देखते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। खासतौर पर तब, जब खाने में फ्राइड चिकन हो। नॉन वेज वालों के लिए फ्राइड लेग पीस तो ऐसा है कि जितना भी मिले कम ही लगेगा। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें चिकन के पीसेज़ को देख आपका भी मन खाने को हो जाएगा। जीभ लपलपाने लगेगी। लेकिन जब आपको इस चिकन पीस की असलियत पता चलेगी तब आपका दिल टूट जाएगा।

इस चिकन पीस को देख मुंह में आ जाएगा पानी

दरअसल, वीडियो में क्रिस्पी फ्राइड चिकन के कुछ पीस दिख रहे हैं। लेकिन ये चिकन पीस कुछ और नहीं बल्कि एक केक है, जिसे फ्राइड चिकन पीसेज़ की तरह डिजाइन किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चिकन लेग पीस की तरह दिखने वाले केक को जब काटा जाता है तब उसकी सच्चाई सामने आती है और तब लोगों को यह समझ आता है कि यह एक डार्क चॉकलेट केक है। लेकिन अब तक जिन लोगों ने अस चिकन पीस को देखकर इसे खाने का मन बना लिया था। उन बेचारों का दिल टूट गया होगा। 

लोगों को पसंद आया ये वीडियो

इस केक को बनाने वाली आर्टिस्ट का नाम दायिता पाल है। जिन्होंने अपने टैलेंट से केक को बिल्कुल चिकन लेग पीस की तरह बना दिया है। दायिता पाल इल्यूजन केक बनाने के लिए जानी जाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने पेज पर इस तरह के इल्यूजन केक के वीडियोज शेयर करते रहती हैं। जिन्हें देखने के बाद किसी को भी आंखों का भ्रम हो जाएगा। दायिता ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम हैंडल @diyacakesit से शेयर किया है। जिसे देख यूजर्स के मुंह में पानी आ गया। कई लोगों ने उनके इस क्रिएशन की खूब तारीफ की। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसे देख मेरा मन काफी दुखी हुआ, आपने इस केक को चिकन लेग पीस की तरह क्यों बनाया? मेरा मन खाने को हो रहा था। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - इस वीडियो को देखकर मैं हैरान हूं, इसे बनाने वाला काफी टैलेंटेड इंसान है। तीसरे ने लिखा - ओह गॉड, यह तो असली चिकन से भी ज्यादा चिकन लग रहा था। अब मेरा मन इसे खाकर ही मानेगा। इस वीडियो पर स्वीगी इंस्टामार्ट के ऑफिशियल हैंडल से कमेंट आया है। जिसमें लिखा है - मैं ऐसा क्या करूं कि मुझे ये मिल जाए।

ये भी पढ़ें:

ना जाने ताऊ ने खाई ऐसी कौन सी जड़ी बूटी, अकेले साइकिल पर पैडल मारते दूसरे हाथ से खींचकर ले गए Pulsar बाइक - Video

दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, बादलों के बीच Cables के सहारे लटका है ये पुल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।