1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'तेज प्रताप यादव कृष्ण के अवतार हैं', सपने में आए भगवान, खुद शेयर किया Video

'तेज प्रताप यादव कृष्ण के अवतार हैं', सपने में आए भगवान, खुद शेयर किया Video

 Published : Mar 23, 2023 10:41 am IST,  Updated : Mar 23, 2023 10:48 am IST

कल रात से एक बार फिर तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि अब तेज प्रताप ने कैसा वीडियो डाला है?

viral tejpratap video- India TV Hindi
भगवान कृष्ण सपने में आए Image Source : INSTAGRAM/TEJPRATAPYADAVRJD

बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव अपने अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। तेज प्रताप अपने वीडियो से लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त पकड़ है। जो भी उन्हें पहली बार देखता है वो उनका फैन हो जाता है। कल रात से एक बार फिर तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि अब तेज प्रताप ने कैसा वीडियो डाला है? देखिए, खबर की हेडलाइन से आप माजरा समझ गए होंगे और बाकी हम आपको यहां बताते हैं कि आज तेजप्रताप क्यों ट्रेंड कर रहे हैं।

सपने में आए भगवान वासुदेव

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेज प्रताप यादव आंखें बंद किए बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने से ऐसा आभास होता है कि वह सपने में कुछ देख रहे हैं। अगले वीडियो में आप देखेंगे कि हिंदुओं के कई देवता दिखाई दे रहे हैं। इसमें भगवान शंकर और विष्णु के दर्शन होते हैं। ऐसा लगता है कि तेज प्रताप के सपनों में सारे भगवान आ गए हैं। इसमें आप देखेंगे कि वासुदेव भी दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो अपने आप में हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई दंग रह गया है। 

क्या तेज प्रताप यादव भगवान कृष्ण के अवतार?
इस वीडियो को खुद तेज प्रताप यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि विश्व रूप दर्शन योग मैं मुकुट से सुशोभित चक्र और गदा से सुसज्जित शस्त्रों के साथ सर्वत्र दीप्तिमान लोक के रूप में आपके रूप को देख रहा हूँ। इस चमचमाती अग्नि में आपके तेज को देख पाना कठिन है जो सभी दिशाओं से प्रस्फुटित होने वाले सूर्य के प्रकाश की भांति है। वीडियो पोस्ट करने के बाद जाहिर था कि वायरल होगा। अब वीडियो वायरल हो गया है तो उनके फैंस भी कुछ न कुछ रिप्लाई कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मेरे प्यारे भाई तेजप्रताप यादव जी श्री कृष्ण जी के अवतार हैं। एक यूजर ने लिखा कि दारू बंद हुआ है। गाँजा तो अभी भी मिलता है ना बिहार में। आपको बता दें कि इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन हैरान कर देने वाले आ रहे हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप भी चकित हो जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।