1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यूपी के एक शख्स ने ऑफिस से छुट्टी ना लेने के मामले में बनाया रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर हो रही है खूब चर्चा

यूपी के एक शख्स ने ऑफिस से छुट्टी ना लेने के मामले में बनाया रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर हो रही है खूब चर्चा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 14, 2024 03:31 pm IST,  Updated : Mar 14, 2024 03:31 pm IST

आपने अलग-अलग मामलों में कई रिकॉर्ड्स को बनते हुए देखा होगा। मगर क्या आप किसी ऐसे शख्स से मिले हैं जिसने अपने ऑफिस से छुट्टी ना लेने के मामले में रिकॉर्ड बनाया हो?

तेजपाल सिंह- India TV Hindi
तेजपाल सिंह Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सुबह उठते ही इंसान के दिमाग में सिर्फ एक ही ख्याल आता होगा कि आज फिर से काम पर जाना है। वो हर इंसान जो किसी ना किसी ऑफिस में काम करता है, उसे शनिवार और रविवार का इंतजार रहता है क्योंकि उस दिन उसकी छुट्टी रहती है। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिनके ऑफिस में केवल एक दिन की ही छुट्टी रहती है। हर इंसान को अपनी छुट्टी वाले दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि उस दिन उसे ऑफिस और काम से छुटकारा मिलता है। लेकिन वहीं एक शख्स ऐसा भी है जो पिछले 26 सालों से लगातार अपने ऑफिस जा रहा है। आइए आपको इस शख्स के बारे में बताते हैं।

यूपी के शख्स का अनोखा रिकॉर्ड

आजकल चारों तरफ सिर्फ एक ही शख्स की चर्चा हो रही है जिसने सबसे ज्यादा दिन ऑफिस जाने के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। इस शख्स का नाम तेजपाल सिंह है जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रहते हैं। तेजपाल सिंह ने अपने 26 साल की नौकरी में सिर्फ 1 दिन की ही छुट्टी ली है और वे रविवार को भी ऑफिस जाते हैं। तेजपाल सिंह का यह रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। तेजपाल सिंह ने बताया कि वे 1995 से काम कर रहे हैं। उन्हें साल में करीब 45 छुट्टियां मिलती हैं मगर उन्होंने आज तक सिर्फ 1 ही छुट्टी ली है, इसी कारण यह रिकॉर्ड बन गया है। यह पूरी जानकारी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज से शेयर किया गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो देखकर लोगों ने किया कमेंट 

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- घर पर बीवी से बनती नहीं होगी शायद। दूसरे यूजर ने लिखा- घर परिवार मां बाप भाई बहन रिश्तेदारियां है कि नहीं? एक अन्य यूजर ने लिखा- बावी का कोई प्रॉब्लम होगा। एक यूजर ने लिखा- ऐसे कर्मचारी को न दिखाएं, वह इंडियन ऑफिस कल्चर में एक लायबिलिटी है। इनका नाम हमेशा बैलेंस शीट के लायबिलिटी साइड में रहता है।

ये भी पढ़ें-

Electric Bike की बैटरी को घर में कभी ना करें चार्ज, वरना हो सकता है इस तरह का बड़ा हादसा, देखें Video

नशा इंसान से कुछ भी करा सकता है, पैदल चलते हुए भी ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने लगा शख्स, Video जमकर हो रहा वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।