1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ग्लास में दूर से फेंकनी थी बॉल, Video देख बताइए किसने किया होगा ये कारनामा

ग्लास में दूर से फेंकनी थी बॉल, Video देख बताइए किसने किया होगा ये कारनामा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 25, 2024 03:09 pm IST,  Updated : Feb 25, 2024 03:09 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर आपको सही जवाब देना है। वीडियो के साथ एक सवाल पूछा गया है जिसका सही जवाब बहुत कम लोगों ने दिया है।

किसने फेंकी होगी बॉल।- India TV Hindi
किसने फेंकी होगी बॉल। Image Source : SOCIAL MEDIA

खाली समय काटने के लिए सोशल मीडिया एक बेहतर विकल्प है। लोग सोशल मीडिया पर घंटों बिता देते हैं और उन्हें यह पता भी नहीं चलता। सोशल मीडिया पर वीडियो-फोटोज़ समेत काफी ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें देखने से मन नहीं भरता। आजकल तो क्विज, पहेलियां और कई दिमागी खेल भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। फिलहाल एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों को सही जवाब देना है। इस चैलेंजिंग वीडियो में सिर्फ आपको गौर से देखना है और पूछे गए सवाल का सही जवाब देना है।

ये रहा आज का चैलेंज

वीडियो में एक टेबल दिख रहा है और टेबल पर दो ग्लास एक के ऊपर एक कर के रखे गए हैं। पहले ग्लास को उल्टा कर के रखा गया है और उसके ऊपर दूसरे ग्लास में पानी भरकर रखा गया है। सामने 5 लोग खड़े हैं और उनके हाथों में टेबल टेनिस वाला बॉल है। सभी लोग एक साथ उन बॉल्स को फेंकते हैं और उनमें से एक बॉल पानी वाले ग्लास में जाकर गिरता है। अब आपको वीडियो को गौर से देखकर बताना है कि किस शख्स का बॉल उस पानी से भरे हुए ग्लास में गिरा है? पहली नजर में देखने से तो आपको नहीं पता चलेगा। इसके लिए आपको वीडियो ध्यान से देखना होगा। यह गेम काफी दिलचस्प है और इससे आपकी नजरों के साथ-साथ IQ लेवल का भी पता चल जाएगा। तो वीडियो को गौर से देखिए और सही जवाब दीजिए।

1% से भी कम लोगों ने दिया सही जवाब

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है लेकिन सहीं जवाब 1% से भी कम लोगों ने दिया है। आप एक बार कोशिश कर के देख लीजिए। 

जवाब जानने के लिए नीचे दिए हुए वीडियो को देखें

उम्मीद है कि आपको सही जवाब मिल गया होगा। अगर नहीं मिला तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं कि कौन से शख्स ने बॉल को ग्लास में डाला है। जवाब जानने के लिए नीचे दिए हुए वीडियो को देखिए।

ये भी पढ़ें:

वह आदमी जिसने अपने मालिक के लिए पैदा किए सैकड़ों गुलाम

दोस्तों की आंखों के सामने शख्स को पंजों से खींचकर ले गया भालू, जानलेवा हमले का Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।