सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी उन वायरल पोस्ट को देखते ही होंगे। कभी वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन मजेदार फोटो वायरल होती है। जुगाड़, डांस के अलावा स्टंट लड़ाई आदि के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। लेकिन अभी एक अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपनी कार तक जा रहा है मगर जहां उसकी कार है, वहां पानी जमा है। अब उस पानी में जूता न भीगे इसलिए वो एक कट्टे में अपने दोनों पैरों को डालता है और उछलते हुए वहां जाता है। कार का दरवाजा खोलकर उसके अंदर बैठता है और अभी वो कट्टे को मोड़ ही रहा था कि एक कार आती है और पानी का फव्वारा उस पर उड़ा कर चली जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Enezator नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आप अपने भाग्य से भाग नहीं सकते।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मेहनत बर्बाद हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- किस्मत में जो लिखा होता है, वही मिलेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- सब बर्बाद हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे नहीं लगा था कि ऐसा कुछ होगा। वहीं कई यूजर्स ने अलग-अलग इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया।
ये भी पढ़ें-
दादी का स्वैग नहीं देखा तो फिर आपने क्या देखा, Video देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन
इस चोर ने तो स्कूटी के मालिक के ही होश उड़ा दिए, Video देख आपका भी हैरान होना तय है