1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पापा की परी का एक और कमाल देखो, वायरल Video देखकर लोग भी कर रहे हैं मजेदार कमेंट

पापा की परी का एक और कमाल देखो, वायरल Video देखकर लोग भी कर रहे हैं मजेदार कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 22, 2025 11:44 am IST,  Updated : Jan 22, 2025 11:44 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की का ड्राइविंग स्किल आपको देखने को मिलेगा। वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने भी कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहत है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो आपकी फीड पर भी तमाम वायरल हो रहे वीडियो कभी-कभी दिखते ही होंगे। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है जो लोगों का दिमाग हिला देता है तो कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करते लोगों का वीडियो वायरल होता है। खतरनाक स्टंट देखकर लोग एक ही सवाल पूछते हैं कि इन्हें अपनी जान से प्यार नहीं है क्या? इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग उन सभी पर रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक सड़क पर कई वाहन चल रहे हैं। आगे शायद ट्रैफिक है इसलिए गाड़ियां रुक-रुक कर चल रही हैं। इसी दौरान एक शख्स कुछ दूर जाने के बाद अपनी कार को रोकता है। तभी एक लड़की जो स्कूटी पर जा रही थी, वो वहां से निकलने की कोशिश करती है और रुकी हुई गाड़ी को ठोक देती है। उससे न तो हैंडल संभाले गए और न ही वो समय पर स्कूटी का ब्रेक लगा पाई। यह सब पीछे खड़ी एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DriveSmart_IN नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने कमेंट करके मजे भी लिए हैं। एक यूजर ने लिखा- ये कार चालक को दोषी क्यों नहीं बता रही है, अजीब है। दूसरे यूजर ने लिखा- स्कूटी वाली लड़की बोलेगी कि गलती तो पीछे वाली कार की है। तीसरे यूजर ने लिखा- किस्मत है कि वहां पुलिस वाला खड़ा था। एक अन्य यूजर ने लिखा- वहां खड़ा कॉप भी बोल रहा होगा कि अरे मैडम।

ये भी पढ़ें-

इस इलेक्ट्रीशियन को तो कोई भारत रत्न दिलाओ, कलाकारी देखकर आप हो जाएंगे हैरान

इस बहन को 100 तोपों की सलामी! लड़की ने पुरुषों के जीवन पर किया अलग ही PhD, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।