1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. साली के हाथों रसगुल्ला खाने के लिए दूल्हे की ऐसी जीभ लपलपाई कि लोगों ने दे डाली नागराज की उपाधि

साली के हाथों रसगुल्ला खाने के लिए दूल्हे की ऐसी जीभ लपलपाई कि लोगों ने दे डाली नागराज की उपाधि

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 24, 2025 03:48 pm IST,  Updated : Jan 24, 2025 03:48 pm IST

जीजा और साली का रिश्ता मजाक-मस्ती का होता है। ऐसे में वे दोनों एक दूसरे से खूब हंसी-ठिठोली और मजाक करते रहते हैं। हाल में ऐसे ही एक जीजा-साली का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दूल्हे को साली अपने हाथों से रसगुल्ला खिलाते हुए- India TV Hindi
दूल्हे को साली अपने हाथों से रसगुल्ला खिलाते हुए Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। जिनमें से कुछ इमोशनल होते हैं तो कुछ काफी मजेदार। जिन्हें देख हमारी हंसी रोके नहीं रुकती। हाल में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शर्माते हुए दूल्हे ने स्टेज पर ऐसी हरकत कर डाली। जिसे देख लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। वीडियो में दूल्हा अपनी साली से शरमाते हुए नजर आ रहा है। वहीं, साली अपने जीजा जी के साथ मस्ती करने में लगी हुई है। 

दूल्हे की साली ने कर डाली ऐसी हरकत 

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन के साथ स्टेज पर खड़ा है। वरमाला का कार्यक्रम खत्म हो चुका है और दूल्हे को जलपान करवाया जा रहा है। मुंह मीठा कराकर पानी पिलाने दूल्हे की सालियां आईं हुईं हैं। जिनमें से एक दूल्हे के मुंह के पास रसगुल्ला लिए खड़ी है और उसे रसगुल्ले के लिए ललचा रही है। वहीं, दूल्हा भी अपनी साली के हाथों रसगुल्ला खाने को बेताब है और रसगुल्ले को देखते ही उसकी जीभ लपलपाए जा रही है। दूल्हा बार-बार रसगुल्ले पर झपटने की कोशिश करता है लेकिन उससे पहले उसकी साली अपना हाथ हटा लेती है।

वीडियो पर लोगों ने किए एक से बढ़कर एक कमेंट

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adultsutra के नाम से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने लिखा- लगता है दुल्हन खुश नहीं है। दूसरे ने लिखा- अगर किसी के पास सरकारी नौकरी हो तो उसके लिए ये सारी मौज-मस्ती उपलब्ध हैं। तीसरे ने लिखा- दूल्हा तो कतई नागराज होते जा रहा है। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और दूल्हे के खूब मजे लिए।

ये भी पढ़ें:

शादी-पार्टी में आपके साथ भी घट सकती है ऐसी घटना, Video देखकर हो जाएं सावधान

रील का बुखार उतरने को तैयार नहीं, मेट्रो में लड़की ने बनाई Reel, अब Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।