1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यमराज छुट्टी पर हैं क्या! शख्स ने बाइक पर किए खतरनाक स्टंट, Video देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

यमराज छुट्टी पर हैं क्या! शख्स ने बाइक पर किए खतरनाक स्टंट, Video देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 02, 2024 10:45 pm IST,  Updated : Dec 02, 2024 10:45 pm IST

एक शख्स ने बाइक पर ऐसे-ऐसे स्टंट किए जिसे देखने के बाद आपकी आंखें और आपका मुंह, दोनों खुले रह जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे लोगों ने देखा और फिर उन्होंने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। आप भी जरूर ही सोशल मीडिया पर दिन में कुछ समय बिताते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर वो सभी वायरल वीडियो आपकी फीड पर भी आते ही होंगे। आप भी वायरल वीडियो को देखते ही होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा बाइक पर खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों के भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स बाइक को सड़क पर तेज रफ्तार में चला रहा है और उसके साथ खतरनाक स्टंट भी कर रहा है। वही तेज बाइक चलाते हुए कभी आगे वाले पहिए को हवा में उठा लेता है तो कभी बाइक को लहराने लगता है। ऐसा वो कई बार करता है। कभी वह स्पीड ब्रेकर से बाइक को हवा में उछालता है तो कभी बाइक की आगे वाले पहिए को पूरी तरह से उठाने के बाद हैंडल को छोड़कर बाइक चलाने लगता है। इस तरह खतरनाक स्टंट करते शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Cute_girl__29 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यमराज छुट्टी पर हैं क्या?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्यों जान जोखिम में डालते हैं लोग। दूसरे यूजर ने लिखा- यमराज जी छुट्टी पर ही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इसको डर नहीं लग रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- मां बाप का भी नहीं सोचते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतना भी रिस्क नहीं लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

शहद पीने के लिए शख्स ने लिया बहुत बड़ा रिस्क, Video देख आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

ये जुगाड़ देखकर तो चोर को भी जोर का झटका लग जाएगा, फोटो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।