1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रेलवे प्लेटफॉर्म पर खतरनाक स्टंट करते युवक का Video हुआ वायरल, लोग बोले- 'हवाई चप्पल है भाई'

रेलवे प्लेटफॉर्म पर खतरनाक स्टंट करते युवक का Video हुआ वायरल, लोग बोले- 'हवाई चप्पल है भाई'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 13, 2024 02:35 pm IST,  Updated : Nov 13, 2024 02:35 pm IST

रील के चक्कर में खतरनाक स्टंट करते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग हैरान हैं तो कुछ लोग अपने कमेंट के जरिए मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए अधिकतर लोगों ने रील का सहारा लेना शुरू कर दिया है। वैसे रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं है मगर कई लोग ऐसे हैं जो रील बनाते समय अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। और ऐसा करना बिल्कुल गलता है। लोग रील के लिए खतरनाक स्टंट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे तमाम वीडियो आते ही होंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने वाले की आंखें खुली की खुली रह जाती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को एक ट्रेन के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर अभी चालू हुई है और धीमी रफ्तार में है। इसी दौरान एक शख्स ट्रेन के साथ भागता है और कुछ देर में हैंडल पकड़कर प्लेटफॉर्म पर पैरों को रोकते हुए स्लिप मारकर ट्रेन के साथ आगे जाने लगता है। चलती ट्रेन के साथ इस तरह वो खतरनाक स्टंट करता है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अंत में वो ट्रेन के अंदर चढ़ जाता है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई, मगर अभी वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा है उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई चप्पल किस कंपनी की है, बस ये बता दे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हवाई चप्पल है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- इसपर तो तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- यही वाला चप्पल चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- अभी खत्म हो जाता। एक अन्य यूजर ने लिखा- चप्पल की छोड़ो, इसे मरने का शौक क्यों चढ़ा है।

ये भी पढ़ें-

रीलबाजी के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर थार लेकर पहुंचे शख्स, तभी पीछे से आ गई ट्रेन, जानें आगे क्या हुआ

पाकिस्तान की महिला टिक-टॉकर का प्राइवेट Video हुआ लीक, अब बंद किया अपना सोशल मीडिया अकाउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।