1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बड़े खतरनाक लोग हैं! कुत्ते से मजे लेने लग गया शख्स, Video देखकर आपको आ जाएगी हंसी

बड़े खतरनाक लोग हैं! कुत्ते से मजे लेने लग गया शख्स, Video देखकर आपको आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 09, 2025 01:32 pm IST,  Updated : Jan 09, 2025 01:32 pm IST

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अलग ही नजारा देखने को मिला। एक शख्स पर कुत्ता भोंकने लगता है और इसके बाद वो कुत्ते के साथ जो करता है, वो देखने लायक है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है जहां सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को पोस्ट करते हैं और उसमें जो वीडियो सबसे अलग और अनोखा होता है, वो वायरल हो जाता है। वायरल होने वाले वीडियो में लड़ाई, स्टंट, डांस, जुगाड़ या फिर मजाक, कुछ भी देखने को मिल सकता है। कहने का मतलब यह है कि सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं। आपने भी अब तक न जाने कितने ही वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखा होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी मजेदार है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स को बाइक पर देखने के बाद सड़क पर खड़ा कुत्ता अचानक भोंकने लगता है। इसके बाद वो अपनी बाइक को रोककर उतरता है। वो जब कुत्ते के सामने जाता है तो कुत्ता भोंकता तो नहीं है मगर उसकी आवाज ऐसी थी जैसे कुत्ते गुस्सा होने पर करते हैं। उसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो कभी भी उस आदमी को काट लेगा मगर वो डरने की जगह उससे ही मजे लेने लगा। वो उसके मुंह को पकड़ लेता है और अपने हिसाब से खोलता और बंद करता है। इस दौरान कुत्ते के मुंह से निकलने वाली आवाज आपको हंसा देगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उस पर @kattappa_12 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो वायरल जरूर हो रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बड़े खतरनाक लोग हैं।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी भी कमेंट में शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

असली मल्टीटास्किंग तो ये अंकल निकले यार, फोटो देखकर आप भी यही कहेंगे

इसे खाना है या ओढ़ना है! चादर जैसी बड़ी रोटी का Video हुआ वायरल, देखकर आप हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।