1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की देखने के लिए शख्स ने ऑफिस से ली छुट्टी, लेकिन बंदे ने किया कुछ ऐसा कि भड़क गया बॉस

लड़की देखने के लिए शख्स ने ऑफिस से ली छुट्टी, लेकिन बंदे ने किया कुछ ऐसा कि भड़क गया बॉस

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 10, 2024 01:26 pm IST,  Updated : Jan 10, 2024 01:26 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ऑफिस से लड़की देखने के लिए शख्स ने छुट्टी लिया मगर पार्क में कुछ ऐसा करते नजर आया कि बॉस भड़क गया।

शख्स की हरकत पर भड़का बॉस- India TV Hindi
शख्स की हरकत पर भड़का बॉस Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी मजेदार दुनिया है। दिन भर आपका कितना भी दिमाग खराब हुआ हो, अगर आप एक बार सोशल मीडिया पर आ गए, तो सारी परेशानी भूल जाएंगे और हंसते हुए लोट-पोट हो जाएंगे। ऐसे कई वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शक्स किसी पार्क में खड़ा नजर आता है। दरअसल इस शख्स ने लड़की देखने जाने के लिए ऑफिस से छुट्टी ली थी। बॉस बंदे से पूछता है कि तुमने देख ली लड़की? इसके बाद शख्स कहता है कि देख रहा हूं और फिर पार्क में बैठी लड़कियों की तरफ इशारा करता है। इसके बाद उसका बॉस भड़क जाता है और अगले दिन ऑफिस में मिलने की बात करता है। इस वीडियो को मजाकिया अंदाज में बनाया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर @singh_asarpal नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि ये फंस गया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 900 से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी शेयर करते हुए लिखा- लड़कियां ही तो देख रहा है बाग में। कई सारे यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को कमेंट्स सेक्शन में शेयर किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

महिला इंफ्लुएंसर ने अमीर लड़का पटाने के लिए बताया ट्रिक, लड़की ने ही कर दिया ट्रोल

Shocking: सड़क पर 'तीन पैरों' से चलता दिखा शख्स, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।