1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्रिकेट की पिच पर पहुंचे गुस्सैल सांड के कारण रुका मैच, जान बचाने के लिए उल्टे पांव भागे सभी खिलाड़ी

क्रिकेट की पिच पर पहुंचे गुस्सैल सांड के कारण रुका मैच, जान बचाने के लिए उल्टे पांव भागे सभी खिलाड़ी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 20, 2024 05:02 pm IST,  Updated : Feb 20, 2024 05:02 pm IST

क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों को अचानक वहां से भागना पड़ा क्योंकि एक गुस्सैल सांड वहां पर पहुंच गया और पिच पर दौड़ने लगा। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सांड से बचकर भागते खिलाड़ी- India TV Hindi
सांड से बचकर भागते खिलाड़ी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें ज्यादातर वीडियो डांस या फिर अजीबो-गरीब हरकते करते हुए लोगों के होते हैं। मगर इस बार थोड़ा अलग वीडियो देखने को मिला है। क्रिकेट खेल रहे कुछ खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सभी अचानक वहां से भागने लगते हैं। वीडियो देखने के बाद आपको पूरे मामले की जानकारी मिलेगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है?

सांड ने मचाई खलबली

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जगह पर दो टीमों के बीच एक क्रिकेट का मैच चल रहा है। इस मैच को देखने के लिए काफी लोग भी आए हुए हैं। तभी वहां अचानक दो सांड पहुंच जाते हैं। इसमें से एक सांड अचानक गुस्से में आ जाता है और लोगों के पीछे भागने लगता है। सब लोग अपनी जाने बचाने के लिए भागने लगते हैं। जिसे जहां जगह दिखता है, वह शख्स उसी दिशा में भागने लगता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @mufaddal_vohra नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'सांड के इंटरप्शन के कारण मैच रुका।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसने तो मुझे मेरे बचपन की याद दिला दी। जब हम किसी खिलाड़ी के कारण बैटिंग नहीं कर पाते थे तो हम भी उसके पीछे ऐसे ही भागते थे। दूसरे यूजर ने लिखा- सांड भी खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

होटल में Tip देने से बचने के लिए महिला ने लगाया गजब का दिमाग, Bill पर छोड़ आई ऐसा मैसेज

अगर आपके पास भी हैं ऐसे दोस्त तो मेट्रो में जरा संभल कर यात्रा कीजिए, Video देखकर समझ आएगा मामला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।