1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: अचानक फेल हो गया ट्रक का ब्रेक, बुद्धिमान ड्राइवर ने कुछ इस तरह बचाई लोगों की जान

Video: अचानक फेल हो गया ट्रक का ब्रेक, बुद्धिमान ड्राइवर ने कुछ इस तरह बचाई लोगों की जान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 29, 2024 04:45 pm IST,  Updated : Dec 29, 2024 04:45 pm IST

ट्रक हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक ट्रक ड्राइवर ने लोगों की जान बचाने के लिए ट्रक को ले जाकर डिवाइडर से भिड़ा दिया।

ट्रक ड्राइवर ने लोगों की जान बचाने के लिए कराया ये हादसा- India TV Hindi
ट्रक ड्राइवर ने लोगों की जान बचाने के लिए कराया ये हादसा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आए दिन हादसे के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखने के बाद हमारी रूह कांप जाती है। कई वीडियो में हादसों का मंजर ऐसा होता है कि एक साथ कई लोगों की जान झटके में चली जाती है। हाल में ऐसे ही एक भीषण हादसे का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो में किसी की जान नहीं गई। बल्कि इस हादसे ने कई लोगों की जानें बचा ली। दरअसल, हादसे के इस वीडियो में बताया गया है कि बीच रास्ते में ही एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था। जिसके बाद लोगों की जान बचाने के लिए उस ट्रक ड्राइवर को यह एक्सिडेंट करवाना पड़ा। हादसे का यह वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। साथ ही ट्रक ड्राइवर की समझदारी की खूब तारीफ भी की है। 

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ऐसे केस में ज्यादातर एक्सीडेंट के चांस होते हैं। लेकिन अगर ड्राइवर हैवी हो तो ऐसी स्थिति में वह खुद के साथ-साथ दूसरों की भी जान बचा ले जाता है। कुछ ऐसे ही एक ड्राइवर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बीच रास्ते एक ट्रक का ब्रेक फेल हो जाता है। जिसके बाद ट्रक का ड्राइवर अपनी सूझबूझ से होने वाले बड़े हादसे को टाल देता है और खुद के साथ-साथ दूसरों की भी जान बचाने में सफल हो जाता है। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद लोग ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ की खूब तारीफ कर रहे हैं।

ट्रक ड्राइवर ने कुछ ऐसे बचाई कई लोगों की जान

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aryantyagivlogs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें यह बताया गया है कि ट्रक का बीच रास्ते में ही ब्रेक फेल हो जाता है। जिसके बाद वह ट्रक वाला टोल के लेन में ना जाते हुए ट्रक को एक अलग लेन में लेकर जाता है। फिर वह उस ट्रक को एक छोटे से डिवाइडर पर चढ़ाकर उसकी स्पीड कम कर देता है। ऐसा कर के वह ट्रक ड्राइवर कई लोगों की जान बचा लेता है। वीडियो में आप एक टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक को एक डिवाइडर से टकराते हुए देख सकते हैं। डिवाइडर से हुए टक्कर के बाद ट्रक की स्पीड कम होती है और वह ट्रक रुक जाता है।

ये भी पढ़ें:

स्कूल की लड़कियों के बीच छिड़ा संग्राम, बेल्ट ही बेल्ट एक दूसरे को खूब मारा, पीछे तमाशा देख रहे लड़कों की हुई मौज

वरमाला चल ही रहा था कि स्टेज पर पहुंच गई गर्लफ्रेंड, दूल्हे को मारी लात, फिर जो बवाल हुआ Video में देख लें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।