1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया की सबसे HOT दादी निकली प्यार की खोज में, यंग और रोमांटिक बॉयफ्रेंड की है तलाश

दुनिया की सबसे HOT दादी निकली प्यार की खोज में, यंग और रोमांटिक बॉयफ्रेंड की है तलाश

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 07, 2023 08:47 pm IST,  Updated : Jan 07, 2023 08:55 pm IST

दुनिया की सबसे हॉट दादी आजकल अपने लिए एक नया बॉयफ्रेंड ढूंढ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बार किसी युवा पुरूष को डेट करना चाहेंगी।

गीना स्टीवर्ट- India TV Hindi
गीना स्टीवर्ट Image Source : SOCIAL MEDIA

'दुनिया की सबसे हॉट दादी' कही जाने वाली 52 वर्षीय गीना स्टीवर्ट ने खुलासा किया है कि वह अभी इस वक्त सिंगल हैं और अपने लिए एक बॉयफ्रेंड ढूंढ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास हर उम्र के ऐसे कई मर्दों के प्रोपोजल अभी तक पड़े हुए हैं लेकिन फिर भी वह अपने लिए खुद से एक बॉयफ्रेंड ढूंढ रही हैं। वह चाहती हैं कि उनका नया बॉयफ्रेंड यंग और काफी रोमांटिक हो।  

किसी भी उम्र के पुरूषों को डेट करने के लिए तैयार

'मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई मॉडल गीना स्टीवर्ट ने कहा कि मैं किसे अपनी जिंदगी में लाना चाहती हूं, यह पूरी तरह मुझ पर निर्भर है और सच कहूं तो मैं वास्तव में किसी विशेष व्यक्ति की तलाश नहीं कर रही हूं, मेरा मानना ​​​​है कि अगर मुझे प्यार मिलना होगा तो मिलकर रहेगा और मैं प्यार में पड़ जाऊंगी। शायद जब मैं कम से कम इसकी उम्मीद करती हूं।" गीना ने बताया कि वह कुछ समय से डेट नहीं  कर रही हैं क्योंकि पिछले साल ही उनकी सबसे करीबी दोस्त का निधन हो गया था। गीना ने कहा कि अगर वह बॉयफ्रेंड बनाएंगी तो इस बार किसी युवा पुरूष को ही बनाएंगी।

गीना स्टीवर्ट
Image Source : SOCIAL MEDIAगीना स्टीवर्ट

उन्होंने बताया कि वह किसी भी उम्र के पुरूष को डेट कर सकती हैं लेकिन अभी तक उन्हें सबसे ज्यादा प्रस्ताव छोटे उम्र के लड़कों की तरफ से ही मिले हैं। उन्होंने कहा: "ईमानदारी से कहूं तो बहुत सारे युवा पुरुष बड़ी उम्र की महिलाओं से प्यार करते हैं, मुझे शायद मेरी पीढ़ी की तुलना में युवा पीढ़ी से अधिक रिक्वेस्ट मिलते हैं। मैंने सबसे उम्रदराज व्यक्ति को डेट किया है जिसकी उम्र 50 साल थी और सबसे छोटा जो कि 20 साल का था।" 

खुद को जवान रखने का राज बताया

गीना ने कहा,"मैंने वास्तव में एक करीबी दोस्त को खोने के बाद से डेट नहीं किया है लेकिन 2023 में मुझे भरोसा है कि मुझे मेरा पार्टनर मिल जाएगा या फिर कुछ भी हो सकता है।" इस बीच, गीना ने पहले दावा किया था कि वह अपने आपको जवान रखने के लिए रोजाना ठंडे पानी से शॉवर लेती हैं क्योंकि इससे उनके बालों और त्वचा को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने आगे कहा- "मैं वर्षों से क्रायोथेरेपी करवा रही हूं और किसी भी प्रकार की कोल्ड थेरेपी ले सकती हूं लेकिन यह बहुत महंगा होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।