1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक की टंकी पर गर्लफ्रेंड को लिटाकर फर्राटे भर रहा था युवक, बगल से गुजर रहे लोगों ने कहा- बोतल और कमरा दे दें...

बाइक की टंकी पर गर्लफ्रेंड को लिटाकर फर्राटे भर रहा था युवक, बगल से गुजर रहे लोगों ने कहा- बोतल और कमरा दे दें...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 28, 2025 01:24 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 01:24 pm IST

सड़क पर लापरवाही महंगी पड़ सकती है। युवाओं को स्टंटबाजी या सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए।

गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर युवक- India TV Hindi
गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर युवक Image Source : SOCIAL MEDIA

नेशनल हाईवे पर फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के मीरा चौराहे पर एक लापरवाह और खतरनाक घटना देखने को मिली, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बाइक पर सवार एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक की टंकी पर लिटाकर सड़क पर फर्राटे भर रहा है। युवती भी लेटे-लेटे सफर का पूरा मजा ले रही है। वीडियो में कपल को ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते देखा जा सकता है।

लड़की के साथ स्टंटबाजी कर रहा था युवक

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है, जबकि युवती बाइक की टंकी पर लेटी हुई है। दोनों आपस में हंसते-बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। यह नजारा नेशनल हाईवे पर देखा गया, जहां भारी वाहनों का आवागमन आम है। इसी दौरान इस युवक के बगल से गुजर रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनका वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में राहगीरों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "गलत है ये, सड़क पर इस तरह... कहो तो एक बोतल और कमरा दे दें।" इस पर युवक उन बाइक सवारों को वहां से निकलने का इशारा करता है। वहीं, लड़की भी बाइक पर लेटे-लेटे उन्हें वहां से जाने को बोलती है, जिसके बाद लड़के वहां से चुपचाप निकल जाते हैं।

लोगों ने युवक की हरकत को बताया खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोग इसे युवाओं की लापरवाही और जागरूकता की कमी का परिणाम बता रहे हैं, तो कुछ ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। एक यूजर ने लिखा, "यह सिर्फ स्टंटबाजी नहीं, बल्कि जानलेवा लापरवाही है। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।" इस तरह दोपहिया वाहन चलाना न केवल अपनी जिंदगी के साथ खिलवाड़ है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डालता है।

पुलिस का बयान

मामले को लेकर फिरोजाबाद के एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।" उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

(फिरोजाबाद से लवकुश की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

ऑनलाइन चल रही थी हाईकोर्ट की सुनवाई, टॉयलेट में 'हल्का' होता दिखा शख्स, जानें वायरल Video पर लोगों ने क्या कहा

हफ्ते में बस 4 दिन काम और 3 दिन आराम, जानिए किन जगहों पर ऑफिस में लागू हुआ यह सिस्टम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।