1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पहाड़ी औरतों की बात ही कुछ और है! सैकड़ों फीट ऊंचे पहाड़ पर सरसराते हुए चढ़ गई महिला, Video देख हैरान रह गए लोग

पहाड़ी औरतों की बात ही कुछ और है! सैकड़ों फीट ऊंचे पहाड़ पर सरसराते हुए चढ़ गई महिला, Video देख हैरान रह गए लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 31, 2025 04:32 pm IST,  Updated : May 31, 2025 04:32 pm IST

सोशल मीडिया पर एक पहाड़ चढ़ती महिला का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला बड़ी ही आसानी से एक खड़ी पहाड़ी पर चढ़ते नजर आ रही है।

पहाड़ चढ़ती महिला- India TV Hindi
पहाड़ चढ़ती महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है, जिसमें एक महिला सैकड़ों फीट ऊंचे पहाड़ पर बिना किसी डर के सरसराते हुए चढ़ती नजर आ रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला खतरनाक और ऊबड़-खाबड़ चट्टानों वाले पहाड़ पर चढ़ाई करती दिख रही है। सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर, जहां एक छोटी सी चूक भी जानलेवा हो सकती है, वहां यह महिला बिना किसी रस्सी या सुरक्षा उपकरण के पूरे आत्मविश्वास के साथ पहाड़ पर चढ़ाई कर रही है। उसकी फुर्ती और पहाड़ पर चढ़ने की टेक्निक देखकर ऐसा लगता है मानो वह पहाड़ की हर चट्टान से वाकिफ हो। वीडियो में दिख रहा नजारा इतना रोमांचक और खतरनाक है कि इसे देखने वालों की सांसें थम गईं।

बिना किसी सुरक्षा उपकरण के महिला चढ़ गई पहाड़

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @iNikhilsaini नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 3 लाख सो भी ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि पहाड़ी पर चढ़ने वाली महिला का नाम पूजा है। जो एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर हैं। वह हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। वे बिना किसी उपकरण के बेहद ही आसानी के साथ खड़ी पहाड़ी पर चढ़ जाती है। यह वीडियो ये दिखाता है कि भारत में महिलाएँ कितनी मज़बूत हैं, ख़ास तौर पर पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों की महिलाएँ।

वीडियो देख लोगों महिला के हिम्मत को किया सलाम

यूजर के इस पोस्ट पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी और पहाड़ी महिलाओं को मजबूत बताया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "यह महिला एक सुपरह्यूमन है! इतनी ऊंचाई पर बिना डर के चढ़ना हर किसी के बस की बात नहीं।" दूसरे ने कहा- "महिला की हिम्मत तो काबिले-तारीफ है, लेकिन सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मेंढकों से बना ये डिश महिला ने पहले पकाया और फिर बड़े ही चाव से खाया, Video देख सन्न हो जाएगा आपका दिमाग

चैन की नींद सो रहा था शख्स, आंख खुलते ही घर के बाहर टहलते नजर आए शेर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।