1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महाकुंभ जाम का असली मजा यही उठा रहे हैं, बस की छत पर बैठकर जो किया उसे आप भी देखें

महाकुंभ जाम का असली मजा यही उठा रहे हैं, बस की छत पर बैठकर जो किया उसे आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 04, 2025 10:46 am IST,  Updated : Feb 04, 2025 10:46 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यह बताया जा रहा है कि वीडियो महाकुंभ के जाम का है। वीडियो को जब आप देखेंगे तो आप भी बोलेंगे कि ये अच्छा टाइम पास कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
बस की छत पर पत्ते खेलते दिखे लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा नजर आ ही जाता है जिस पर लोगों की नजरें टिक जाती हैं। जिन चीजों को लोगों ने खुद नहीं देखा होता है उसे एक न एक दिन वो सोशल मीडिया पर देख ही लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और वायरल वीडियो-फोटो को देखते हैं तो फिर आप भी इस बात सहमत जरूर होंगे। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स प्लेटफॉर्म हो, हर जगह दिन भर अलग-अलग वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी को यह तो पता होगी कि जाम में फंसने के बाद इंसान की हालत कैसी हो जाती है। गाड़ी में बैठे-बैठे पीठ अकड़ने लगती है और इंसान चिड़चिड़ा भी हो जाता है। मगर जब आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट में हो और आपके पास टाइम पास करने का जुगाड़ हो तब ऐसा महसूस नहीं होता है। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि बस की छत पर कुछ लोग बैठे हुए हैं और जाम के कारण बस धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अब ऐसे में अपने टाइम को पास करने के लिए वो पत्ते खेलने लगते हैं। बस की छत पर बैठे हुए पत्ते खेलते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो नहीं खेल रहा है, वो देखकर अपना टाइम पास कर रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'महाकुंभ जाम का असली मजा यही उठा रहे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 88 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- टाइम तो पास करना है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या बात है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब गजब लोग हैं। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

हाथी के आगे तो JCB भी कुछ नहीं है, वायरल Video देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

लड़की ने लड़के को मार दिया थप्पड़, उसके बाद जो हुआ आप वायरल Video में ही देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।