सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो। लोगों को जब कभी भी कुछ अलग और अनोखा नजर आ जाता है तो वो उसे अपने फोन में कैद कर लेते हैं और इसके बाद वो सीधे उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब वो पोस्ट अगर वाकई यूनिक है तो फिर वो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है। इसमें अलग-अलग वीडियो और साथ में कुछ मजेदार या अनोखी तस्वीरें होती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है।
Related Stories
वायरल फोटो में क्या दिखा?
आप सभी को अगर वेब सीरीज देखना पसंद है और उसमें भी बाहुबलियों की वेब सीरीज पसंद है तो फिर आपने मिर्जापुर के तो सभी सीजन देखे ही होंगे। इनमें एक सीजन में एक डयलॉग है जिसमें कालीन भैया बोलते हैं, 'गद्दी पर हम बैठें या फिर मुन्ना, नियम वही रहेंगे।' इसी डायलॉग को एक ऑटो रिक्शा वाले ने अपने मुताबिक बदला और ऑटो के पीछे लिखवा दिया। उसने लिखवाया, 'रिक्शा में चाहे हम बैठें या मुन्ना भाड़ा सेम होगा।' अब किसी ने यह देखा तो फोटो खींच ली और अब वो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे इंस्टाग्राम पर berojgarwriter2023 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 60 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरा सवारी समाज डरा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- स्ट्रिक्ट ड्राइवर है। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है पूरा सीजन देखे हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- हम की जगह तुम लिखना था, रिक्शा में चाहे तुम बैठो या तुम्हारा मुन्ना, भाड़ा सेम होगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
परिश्रम की चलती फिरती परिभाषा है ये हलवाई, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
रील के चक्कर में दीदी की स्टोरी लग जाती, वायरल Video देख लोगों ने लिए मजे