Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ साध्वी बनना चाहती है यह लड़की, Video में बताया कारण

एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ साध्वी बनना चाहती है यह लड़की, Video में बताया कारण

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की नजर आ रही है जिसके माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष लटके हुए हैं। वीडियो में बता रही है कि वो साध्वी क्यों बनना चाहती है।

Written By: Adarsh Pandey
Published : Jan 29, 2025 02:58 pm IST, Updated : Jan 29, 2025 02:58 pm IST
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आजकल सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक महाकुंभ और उससे जुड़े वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। कभी IIT छोड़कर साधु बने बने शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है तो कभी वहां माला बेचने आई सुंदर लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं कभी-कभी मजाकिया वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं तो कभी मेले में खोने से बचने के लिए लोगों का अपनाया हुआ जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है। अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला। इस वीडियो में एक लड़की बता रही है कि वो साध्वी क्यों बनना चाहती है। लड़की के वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी खूब रिएक्शन दिए हैं। आइए आपको वीडियो और फिर लोगों के रिएक्शन, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की नजर आ रही है। लड़की के माथे पर तिलक है तो वहीं गले में कई सारे रुद्राक्ष भी नजर आ रहे हैं। लड़की का इंटरव्यू लेने वाला शख्स उस लड़की से पूछता है, 'एयर होस्टेस की लाखों की नौकरी छोड़कर आप साध्वी बनना चाहती हैं, सबसे बड़ा कारण क्या है?' इसके बाद लड़की इस सवाल का जवाब देते हुए कहती है, 'एयर होस्टेस भले ही लाखों की जॉब है या लड़कियों का जो पैशन है मगर जब आप मन से खुश नहीं हो न, आपको मन से धार्मिक चीजों में खुशी मिलती है तो आप इनकी तरफ ही बढ़ोगे। फिर पैसे मैटर नहीं करते हैं, आपको माइंड पीस चाहिए होता है।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @divyakumaari नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिजनेस बना दिया है लोगों ने इस आध्यात्मिक पद को। दूसरे यूजर ने लिखा- सभी को वायरल होना है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब ये भी सोशल मीडिया स्टार बनना चाहती है लग रहा है।

ये भी पढ़ें-

असली संघर्ष तो यह आदमी कर रहा है, Video देखकर आप खुद कहेंगे

प्रैंक करने वालों हो जाओ सावधान वरना आपके साथ भी हो सकता है ऐसा, देखें वायरल Video

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement