1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बंदे के आगे तो AI भी फेल है! आवाज कॉपी करने की स्पीड देखकर आप हो जाएंगे हैरान, देखें Video

इस बंदे के आगे तो AI भी फेल है! आवाज कॉपी करने की स्पीड देखकर आप हो जाएंगे हैरान, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 24, 2024 02:47 pm IST,  Updated : Sep 24, 2024 02:47 pm IST

एक शख्स का वीडियो अभी वायरल हो रहा है। वीडियो में वो अलग-अलग लड़कियों की आवाज कॉपी करते हुए नजर आ रहा है। अगर आप आंख बंद करके उस आदमी को सुनेंगे तो आपको लगेगा की दूसरी लड़कियां ही बोल रही हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
आवाज कॉपी करने का गजब का टैलेंट है इसके पास Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जितने भी लोग हैं उन सभी की आवाज एक दूसरे अलग है। ऐसा हो सकता है कि कुछ लोगों की आवाज काफी मिलती जुलती हो मगर उनकी आवाज में फर्क फिर भी होता है। वहीं कुछ लोग इस दुनिया में ऐसे भी हैं जिनके पास आवाज की नकल करने की कला होती है। ऐसे लोगों को आप कुछ समय दीजिए और वो आपकी आवाज की नकल करके दिखा देंगे लेकिन सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो सबसे तेजी से लड़कियों की आवाज नकल कर रहा है। मशीन से फोटोकॉपी निकलने में जितना समय लगता है, उससे भी कम समय में वह आदमी आवाज की नकल करके दिखा देता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़का किसी प्रोग्राम में गया हुआ है। उस प्रोग्राम को कनिष्का नाम की लड़की होस्ट कर रही है। लड़का उसे कहता है कि आप कुछ बोलकर दिखाइए, मैं आपकी आवाज कॉपी करूंगा। लड़की अपना नाम बोलती है और इसके अगले ही पल में वो लड़का उसकी आवाज की नकल करके दिखा देता है। इसके बाद स्टेज पर एक दूसरी लड़की और एक बच्ची आती है जिनसे कुछ बुलवाकर लड़का तुरंत ही उनकी भी आवाज की नकल करके दिखा देता है। इस बात की जानकारी तो नहीं दी गई है कि वीडियो कब और कहां का है मगर अभी काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @sarcasqo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'AI भारतीयों से डरता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 47 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गजब है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कितना रिचार्ज करवाता होगा सभी से। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को कमेंट में शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

स्कूटी पर जाती महिला के सिर पर शख्स की पड़ी नजर तो बना लिया Video, अब हो रहा है वायरल

जिम में महिला ने दिखाई अपनी ताकत, साड़ी पहनकर भी उठा लिया 140 किलो का वजन, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।