हर दिन सोशल मीडिया पर लोग खूब सारे वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं। कोई स्क्रिप्टेड वीडियो बनाकर पोस्ट करता है तो कुछ लोग रियल वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। अब इसमें से कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं जिसमें आपको स्टंट देखने को मिलता है, छोटे बच्चों के कारनामे और उनकी प्यारी हरकतें देखने मिलती हैं, लोगों के अतरंगी हरकत और जुगाड़ देखने को मिलते हैं। इसके अलावा भी वायरल वीडियो में बहुत कुछ देने को मिलता है। इसके अलावा कई फनी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आपको कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या अच्छा देखने को मिलेगा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक बुजुर्ग आदमी, एक बूढ़ी महिला और कुछ अन्य लोग दूसरे लोगों की निस्वार्थ सेवा करते हुए नजर आते हैं। वीडियो में दिखता है कि बस जब आकर वहां रुकती है तो ये लोग पहले से ही पानी लेकर वहां मौजूद होते हैं। अलग-अलग बोतलों में पानी भरकर ये रखते हैं और उन यात्रियों और बस ड्राइवर को ये पानी पिलाने का पुण्य काम करते हैं। भयंकर गर्मी में किसी पानी पिलाने से अच्छा काम शायद ही कोई दूसरा होगा जो ये लोग कर रहे हैं और इसी कारण इनका वीडियो वायरल हो रहा है। आप भी जरा उस वीडियो को देखिए।
यहां देखें वह वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @satishshar1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'कोई कैमरा नहीं, कोई रील नहीं, कोई लाइक नहीं और TRP का कोई रेस नहीं, सिर्फ शुद्ध और निस्वार्थ सेवा जो बिना तारीफ की उम्मीद किए लोगों की जिंदगी बदल देता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और कुछ और लोगों ने इस वीडियो को पोस्ट भी किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यही सच्चा जीवन है। दूसरे यूजर ने लिखा- दयालुता और निस्वार्थ सेवा। तीसरे यूजर ने लिखा- सलाम है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
एक बेवकूफी बन गई हादसे का कारण, वायरल Video देख आप समझ जाएंगे सब कुछ