1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. India's slowest train: ये है भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन, 46 किलोमीटर जाने में लग जाते हैं पूरे 5 घंटे

India's slowest train: ये है भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन, 46 किलोमीटर जाने में लग जाते हैं पूरे 5 घंटे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 01, 2026 01:21 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 01:21 pm IST

आपको भारत की अलग-अलग हाई-स्पीड ट्रेनों के नाम तो कभी न कभी सुने ही होंगे। आप यह भी जानते होंगे कि भारत में सबसे तेज चलने वाली ट्रेन का नाम क्या है मगर क्या आप सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन का नाम जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है जो लोगों को देश के लगभग हर कोने में पहुंचाती है। भारत की ट्रेनें लोगों को किफायती दामों में उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाती है। आज के समय में तो हम लोगों के सामने कई हाई-स्पीड ट्रेनें भी आ गई हैं जो यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन पर कम से कम समय में पहुंचाकर उनका समय बचाती है मगर क्या आप उस ट्रेन के बारे में कुछ भी जानते हैं जो भारत में सबसे धीमी रफ्तार में चलती है। चलिए कोई बात नहीं, आज हम आपको उस ट्रेन के बारे में बताते हैं जो सबसे कम स्पीड से चलती है और उसके बारे में अन्य जानकारियों भी देते हैं।

सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन का नाम जान लीजिए

आपको बता दें कि हम जिस ट्रेन की बात कर रहे हैं वो मेट्टुपालयम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन है। यही वो ट्रेन है जो भारत की सबसे धीमी ट्रेन है। आप जब इसकी रफ्तार जानेंगे तो पक्का हैरान हो जाएंगे। आपको बता दें कि यह ट्रेन लगभग 10 kmph की रफ्तार से चलती है। यह भी बता दें कि भारत की सबसे तेज ट्रेन से यह लगभग 16 गुना धीमी ट्रेन है। यह पैसेंजर ट्रेन तमिलनाडु में मेट्टुपालयम से ऊटी तक लगभग 46 किलोमीटर के सफर को तय करती है और इतनी ही दूरी तय करने में इस ट्रेन को पूरे 5 घंटे लग जाते हैं।

लोगों को समय का नहीं होता एहसास

अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह ट्रेन इतनी धीमी चलती है तो इसमें कौन ही जाता है तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। यह ट्रेन अपनी धीमी रफ्तार के कारण ही लोगों के बीच फेमस है। खासतौर पर जो पर्यटक होते हैं, उन्हें यह ट्रेन बहुत पसंद आती है क्योंकि इसकी धीमी रफ्तार के कारण लोग पहाड़ों का पूरा आनंद ले पाते हैं।यह ट्रेन पहाड़ी इलाके में चलती है तो लोग इसमें बैठकर पहाड़ों का पूरा व्यू आराम से लेते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इस आर्टिकल का उद्देशय केवल आप तक यह जानकारी पहुंचानी है।

ये भी पढ़ें-

भारत का इकलौता स्टेशन जहां से निकलते हैं सबसे ज्यादा रूट, नाम तो जरूर सुना होगा

दुनिया का वो देश जहां जनवरी नहीं बल्कि सितंबर में मनाया जाता है नया साल, क्या आप जानते हैं नाम?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।