1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस छोटी बच्ची ने सोशल मीडिया पर जीता लोगों का दिल, Video देख आप भी तारीफ करेंगे

इस छोटी बच्ची ने सोशल मीडिया पर जीता लोगों का दिल, Video देख आप भी तारीफ करेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 19, 2025 12:05 pm IST,  Updated : Nov 19, 2025 12:05 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रही है एक बच्ची ने कई लोगों का दिल जीत लिया है। उसका वीडियो कई सारे अकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@NANDANTWTS

आज के समय में कोई यह कहता है कि वो सोशल मीडिया पर नहीं है तो यकीन करना मुश्किल है अगर वो युवा है तो वरना आजकल तो बच्चे और बुजुर्ग लोग भी सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है जैसे लोग हर रोज खाना खाते हैं, पानी पीते हैं, ठीक वैसे ही सोशल मीडिया पर भी कुछ समय बिताते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर ही होंगे और वहां देखते होंगे कि कैसे-कैसे वीडियो पोस्ट होते हैं और कैसे वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आमतौर पर आपने देखा होगा कि अलग-अलग सिग्नल पर कई सारे लोग भीख मांगते हैं। कुछ लोग उन्हें पैसा या फिर खाने की कोई चीज दे देते हैं तो कई सारे लोग ऐसे ही निकल जाते हैं। अब इसमें कौन सही है और कौन गलत, हम इस बहस में नहीं जाते हैं और वीडियो की बात करते हैं। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स लोगों से भीख मांग रहा है और सभी मना कर देते हैं। तभी एक बच्ची उसे खाने के लिए अपना टिफिन दे देती है जबकि उसके पापा ने भी उस शख्स को कुछ नहीं दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग बच्ची की तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nandantwts नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'उस प्यारी के लिए रिस्पेक्ट।' वहीं वीडियो में लिखा है, 'इस छोटी बच्ची ने दिल जीत लिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा भी है। एक यूजर ने लिखा- रिस्पेक्ट है। दूसरे यूजर ने लिखा- उसके बाप ने अच्छी सीख दी मगर खुद नहीं सीखा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत प्यारी है। वहीं अधिकतर लोगों ने Respect लिखकर कमेंट किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये लड़के तो बहुत ही खतरनाक निकले, इनकी की हुई हरकत देख आप भी हैरान हो जाएंगे

New Optical Illusion: अगर अपनी आंखों पर है इतना ही भरोसा तो खोज निकालिए '0' के बीच छिपा 'O'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।