1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये लड़के तो बहुत ही खतरनाक निकले, इनकी की हुई हरकत देख आप भी हैरान हो जाएंगे

ये लड़के तो बहुत ही खतरनाक निकले, इनकी की हुई हरकत देख आप भी हैरान हो जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 19, 2025 11:00 am IST,  Updated : Nov 19, 2025 11:00 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस एक वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट में अपनी बात भी कही है। आइए पहले वीडियो के बारे में और फिर कमेंट्स के बारे में बतात हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ADI_TIWARY

सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते-करते कई बार आंखों के सामने कुछ ऐसा आ जाता है कि उसे देख अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है और साथ में बुरा भी लगता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी कई बार अपनी फीड पर ऐसे वीडियो देखे ही होंगे क्योंकि ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो वायरल होते ही हैं मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा कुछ पहले नहीं ही देखा होगा। आइए आपको वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जब भी घर में कोई चूहा घूस जाता है तो उस घर के लोग परेशान हो जाते हैं कि ये चूहा कहीं कपड़े न खराब कर दे। इसके अलावा भी कई परेशानियां होती हैं और इसी लिए लोग चूहे को किसी तरह पकड़कर कहीं बाहर छोड़ देते हैं मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसके विपरीत सोच रखते हैं। वीडियो में नजर आता है कि कुछ लड़कों ने अपने घर में चूहा पकड़ा और इसके बाद उसे एक रस्सी पर कपड़े की तरह टांग दिया। जिस तरह से कपड़े को टांगकर चिमटी लगाई जाती है, उसी तरह उन्होंने चूहे की पूंछ पर चिमटी लगाकर उसे उल्टा लटका दिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर adi_tiwary नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी बात भी कही है। एक यूजर ने लिखा- कहीं छोड़ दो, उसे दर्द मत दो। दूसरे यूजर ने लिखा- जाने दो यार उसे। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा न किया करो एक रील के लिए। चौथे यूजर ने लिखा- उसकी पूंछ टूट जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- उसे दर्द हो रहा होगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

New Optical Illusion: अगर अपनी आंखों पर है इतना ही भरोसा तो खोज निकालिए '0' के बीच छिपा 'O'

एक तरफ चिता और दूसरी तरफ आर्केस्ट्रा, क्या आपने देखा वायरल हो रहा Video?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।