1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शिकारी खुद हो गया शिकार, चीते से भी तेज रफ्तार में आई टाइगर फिश, पलक झपकते ही उड़ती हुई चिड़िया को धर दबोचा

शिकारी खुद हो गया शिकार, चीते से भी तेज रफ्तार में आई टाइगर फिश, पलक झपकते ही उड़ती हुई चिड़िया को धर दबोचा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 29, 2024 01:04 pm IST,  Updated : Jun 29, 2024 01:04 pm IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मछली पानी के अंदर से निकलती है और पलक झपकते ही आसमां में उड़ रही चिड़िया को अपना निशाना बना लेती है। मछली को उस चिड़िया का शिकार करने में सेकेंड भर से ज्यादा समय नहीं लगता।

चिड़िया का शिकार करती हुई टाइगर फिश- India TV Hindi
चिड़िया का शिकार करती हुई टाइगर फिश Image Source : SOCIAL MEDIA

समन्दर में एक से एक खतरनाक मछलियां रहती हैं। जो अपने शिकार को देखते ही झपट लेती हैं। ऐसे ही समुद्र की सबसे खूंखार मछलियों में से एक टाइगर फिश का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें यह मछली अपने शिकार पर ऐसे झपटती है कि उसके शिकार करने का अंदाज देख लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। वीडियो में देख रहा है कि मछली चंद सेकेंड के अंदर ही हवा में उड़ती चिड़िया को अपना शिकार बना लेती है। 

मछली ने चिड़िया सेकेंड भर में दबोचा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चिड़िया नदी की सतह से थोड़ी ऊपर उड़ रही है। लेकिन बेचारी उस चिड़िया को यह नहीं पता था कि अगले पल ही वह मौत के मुंह में समा जाएगी। जैसे ही चिड़िया शिकारी मछली की रडार पर आई, मछली आंधी की तरह उस पर हमला कर देती है और पलक झपकते ही उसे अपने मुंह में दबोच लेती है। शिकार करती हुई मछली की रफ्तार देख इंटरनेट यूजर्स चौंक गए। पानी से तुरंत निकलकर शिकार को दबोचने में मछली को जरा सा भी देर नहीं लगती। चिड़िया को इतना समय भी नहीं मिल पाया कि वह खुद को मछली की शिकार से बचा सके। 

खूंखार मछलियों में से एक टाइगर फिश 

वीडियो में दिख रही मछली अफ्रीकी टाइगर फिश है, जो एक क्रूर शिकारी मछली है। यह मछली अपनी रफ्तार और तेज शिकार के लिए जानी जाती है। पानी के अंदर वह चीते से भी तेज रफ्तार में अपने शिकार को पकड़ती है। ये मछली अक्सर पानी से बाहर छलांग मार उड़ते हुए पक्षियों को अपना शिकार बनाती है। इनकी तेज रफ्तार और चपलता को देखकर ही इसे टाइगर फिश का नाम दिया गया है। ये मछलियां अधिकतर नामीबिया के छोबे और जाम्बेजी नदियों में पाई जाती हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @namibia_africa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख 30 हजार लोगों ने लाइक किया है और करोड़ों लोगों ने इसे देखा है।

ये भी पढ़ें:

Video: पहले सबको लगा कि दुल्हन यहीं है लेकिन असल में कैमरामैन लोगों की जज्बातों से खेल गया

VIDEO: जापानी कपल ने थिएटर में देखी रणवीर और दीपिका की फिल्म रामलीला और हो गए दीवाने, बाद में रिक्रिएट किया गाने का सीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।