1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़ रहे दो सांड घुसे गारमेंट्स की दुकान में, मचाया तांडव, घटना सीसीटीवी में कैद

लड़ रहे दो सांड घुसे गारमेंट्स की दुकान में, मचाया तांडव, घटना सीसीटीवी में कैद

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 12, 2023 11:25 am IST,  Updated : Apr 12, 2023 11:32 am IST

दो सांड लड़ाई के दौरान एक गारमेंट्स की दुकान में घुस गए और जब उसको डंडा मारकर निकालने का प्रयास किया तो वह भड़क गया और जमकर तांडव मचाया।

लड़ते-लड़ते सांड घुस गए दुकान में।- India TV Hindi
लड़ते-लड़ते सांड घुस गए दुकान में। Image Source : TWITTER

ग्रेटर नोएडा दादरी में आवारा सांड का आतंक देखने को मिला है। दो सांड लड़ाई के दौरान एक गारमेंट्स की दुकान में घुस गए और जब उसको डंडा मारकर निकालने का प्रयास किया तो वह भड़क गया और जमकर तांडव मचाया। इस दौरान व्यापारी और दुकान के सेल्समैन अपनी जान बचाते नजर आये। काफी मशक्कत के बाद सांड को बाहर निकाला जा सका। दुकान में घुसकर सांड ने जो तांडव मचाया उससे व्यापारी को काफी नुकसान उठाना पड़ा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। व्यपारियों का कहना है दादरी की सड़कों पर सांडो का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी अथॉरिटी और प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं देता है।

घटना का वीडियो CCTV में हुआ कैद

गारमेंट्स की दुकान में घुस कर तांडव मचाते हुए सांड की लड़ाई दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गारमेंट्स की दुकान के बाहर दो सांडो की लडाई के दौरान एक सांड दुकान के अंदर आ जाता है। जब उसको डंडा मारकर निकालने का प्रयास किया जाता है तो वह भड़क जाता है और दुकान में घुस कर तांडव मचाने लगता है। बड़ी मशक्कत के बाद सांड को दुकान से बाहर निकाला गया। इस दौरान दुकान में काफी नुकसान हो गया।

ये भी पढ़ें:

यहां जल्द शादी के लिए रात में महिलाओं से पिटते हैं कुंवारे लड़के, 564 साल से चली आ रही यह परंपरा

एक अकेले इंजीनियर को TTE ने मिलकर बेरहमी से पीटा, जेल भी भिजवाया, VIDEO हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।