1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नया शक्तिमान! दो लोगों ने सड़क पर दिखाया ऐसा टैलेंट जो आपको कर देगा हैरान, देखें Video

नया शक्तिमान! दो लोगों ने सड़क पर दिखाया ऐसा टैलेंट जो आपको कर देगा हैरान, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 19, 2024 11:49 am IST,  Updated : Dec 19, 2024 12:07 pm IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान भी होंगे और आपको हंसी भी आएगी। वीडियो में दो लोगों का हिडन टैलेंट देखने को मिला जिसे हर कोई कॉपी नहीं कर सकता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर उन वायरल वीडियो को आप भी देखते ही होंगे। कभी-कभी कुछ ऐसे पोस्ट और वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। वहीं कुछ वीडियो देखने के बाद लोगों को खूब हंसी आती है। मगर अभी दोनों का कॉम्बो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखने के बाद आप हैरान तो होंगे ही, साथ में आपको हंसी भी आएगी।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स भागते हुए दूसरे की तरफ जाता है और छलांग लगाता है। सामने वाला शख्स उसकी कमर पकड़कर उसे अपने सिर तक ले जाता है जहां वो उसके सिर पर पेट के बल लेट जाता है। इसके बाद जमीन पर खड़ा शख्स उसके पकड़कर गोल-गोल घूमने लगता है। कुछ देर गोल घूमने के बाद वो खड़ा हो जाता है और सिर पर लेटा हुआ शख्स पंखे की तरह गोल-गोल घूमने लगता है। यह वीडियो देखने के बाद लोग इसे नया शक्तिमान बताकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @bbishnoimukesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में हंसने वाली इमोजी के साथ 'नया शक्तिमान' लिखा हुआ है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह तो शक्तिमान है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह काफी ताकतवर शक्तिमान है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसको कहते हैं असली वाला शक्तिमान। चौथे यूजर ने लिखा- ये नए जमाने का शक्तिमान है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये अलग ही लग रहा है।

ये भी पढ़ें-

सुंदर बीवी थी इसलिए छोड़ दिया! पुलिस और बाइक चालक का वायरल Video देख लोग ले रहे हैं मजे

दूल्हे ने भरी महफिल में करवा ली अपनी बेइज्जती, Video देख लोग बोले- 'दूल्हा बहुत कमजोर है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।