1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नाई ने शख्स के सिर पर डाल दिया ठंडा पानी, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

नाई ने शख्स के सिर पर डाल दिया ठंडा पानी, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 17, 2024 09:15 pm IST,  Updated : Dec 17, 2024 09:15 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। लोग भी वीडियो देखने के बाद मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और उन्हीं वीडियो में से जो सबसे अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे मजाकिया तौर पर बनाया गया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने बालों को कटवाने के लिए सैलून में कुर्सी पर बैठा हुआ है। पूरी तैयारी करने के बाद नाई पूछता है कि क्या करना है जिसके जवाब में वह शख्स कहता है कि बाल कटवाना है। इसके बाद वो उसके बालों को गीला करने के लिए थोड़ा सा ठंडा पानी उसके सिर पर डाल देता है। ऐसा होते ही वो शख्स गुस्से से नाई को देखने लगता है। नाई डरकर भागने की कोशिश करता है और तभी वो नकली बंदूक निकालकर उसे गोली मारने की एक्टिंग करता है। नाई भी जमीन पर गिरते हुए एक्टिंग करता है। सोशल मीडिया पर यह फनी वीडियो लोग खूब देख रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rahul_XBaazigar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ठंडी में पानी मारता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 72 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गर्म पानी से काटना चाहिए था। दूसरे यूजर ने लिखा- सैलून वाले को यह देखना चाहिए था। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे इधर सैलून वाले गर्म पानी रखते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा कौन करता है।

ये भी पढ़ें-

इस लड़के ने तो हर किसी को इमोशनल कर दिया, Video देखने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे

ये तो वही बात हो गई कि 'आ बैल मुझे मार', Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।