1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस लड़के ने तो हर किसी को इमोशनल कर दिया, Video देखने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे

इस लड़के ने तो हर किसी को इमोशनल कर दिया, Video देखने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 17, 2024 08:12 pm IST,  Updated : Dec 17, 2024 08:12 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी आंखें नम हो सकती हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आप अगर स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपके अकाउंट का होना बहुत ही नॉर्मल बात है। दूसरे लोगों की तरह आप भी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप भी वायरल होने वाले सभी वीडियो को देखते होंगे। हंसने और हैरान करने वाले वीडियो तो खूब वायरल होते हैं मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जो लोगों को भावुक कर देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़का घर के दरवाजे के पास खड़ा है और उसके हाथ में एक केक नजर आ रहा है। बच्चा अपने पापा के आने का इंतजार कर रहा होता है। उसके पापा जैसे ही आते हैं और दरवाजा खोलते हैं, बच्चे के हाथ में केक देखकर वो खुश हो जाते हैं। बच्चा फिर उन्हें केक देता है और उसके बाद उसके पापा बहुत ही खुशी के साथ अपने बेटे को गले लगाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @harshch20442964 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्वालिटी 144P है मगर इमोशन 4K है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 90 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई इसने तो इमोशनल कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- पैसा कभी यह नहीं खरीद सकता। तीसरे यूजर ने लिखा- आदमी स्क्रोल करता है, आदमी रुकता है, आदमी यह देखता है और आदमी खुश हो जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यहां इमोशन बोल रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

ये तो वही बात हो गई कि 'आ बैल मुझे मार', Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

दादू के आगे तो बॉबी देओल भी फेल है भाई, डांस का Video देख आप भी करेंगे तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।