1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंकल के डांस से सोशल मीडिया पर मची तबाही, लोगों ने कहा- 'नोरा फतेही के पापा'

अंकल के डांस से सोशल मीडिया पर मची तबाही, लोगों ने कहा- 'नोरा फतेही के पापा'

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Mar 09, 2023 02:12 pm IST,  Updated : Mar 09, 2023 02:14 pm IST

ये वीडियो पिछले महीने का है लेकिन आज भी लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे और आप भी डांस करने पर मजबूर हो जाएंगे।

Uncle also failed Nora Fatehi- India TV Hindi
अंकल ने नोरा फतेही को भी फेल किया Image Source : INSTAGRAM/EVERYTHINGABOUTNEPAL

आजकल सोशल मीडिया पर चाचाओं के डांस खूब छाए रहते हैं। एक दिन ऐसा नहीं ऐसा होता है कि जब इस तरह के डांस वीडियो नहीं देखने को मिलते होंगे। सोशल मीडिया पर आज भी एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है, जो लोगों के बीच खूब वायरल हो रहा है। वैसे तो ये वीडियो पिछले महीने का है लेकिन आज भी लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे और आप भी डांस करने पर मजबूर हो जाएंगे। 

अंकल का डांस देख उड़ जाएंगे होश 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक आदमी छत के ऊपर डांस करते नजर आ रहे हैं। वो हिंदी गाने पर थिरक रहे होते हैं। आप वीडियो में साफ तौर पर सुन सकते हैं कि हिंदी फिल्म 'बटला हाउस' का गाना 'ओ साकी साकी रे साकी साकी आ पास रह ना जाए कोई ख्वाहिश बाकी' एकदम बेहतरीन डांस कर रहे होते हैं। इस व्यक्ति के डांस देखने के बाद हर कोई चकित है। वह एक प्रोफेशनल डांसर की तरह डांस करते हैं। वीडियो में डांस की हर कोई तारीफ कर रहा है। 

यूजर्स के कॉमेंट्स पढ़ने लायक 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'सुपर अंकल'वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर 4 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के रिक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये नोरा फतेही के पापा है। एक यूजर ने लिखा कि खुशियों के लिए कोई ऐज मैटर नहीं करता है। एक यूजर लिखा, आपने अंकल कमाल कर दिया है। आपने ऐसा डांस किया है कि इंटरनेट को हिला दिया है। आपको बता दें कि इस वीडियो पर कई यूजर्स के कॉमेंट चौंकाने वाले आ रहे हैं। आप खुद जाकर इस वीडियो पर यूजर्स के कॉमेंट्स को पढ़िए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।