1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शराब को लेकर चचा ने नौजवान नस्ल को दी हिदायत, जो कहा वह सुनकर लोगों का दिल हो गया गदगद

शराब को लेकर चचा ने नौजवान नस्ल को दी हिदायत, जो कहा वह सुनकर लोगों का दिल हो गया गदगद

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 20, 2025 11:29 am IST,  Updated : Jun 20, 2025 11:29 am IST

सोशल मीडिया पर एक अंकल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें अंकल शराब को लेकर युवाओं को कुछ नसीहत देते नजर आ रहे हैं। उनकी इस नसीहत को सुन लोगों का दिल खुश हो गया।

युवकों को शराब को लेकर नसीहत देते अंकल का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
युवकों को शराब को लेकर नसीहत देते अंकल का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

शराब सेहत के लिए हानिकारक है और इसका सेवन करने वाले लोगों को अक्सर ये हिदायत दी जाती है कि अगर वे जिंदगी चाहते हैं तो शराब छोड़ दें। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल इन चचा जान ने शराब को लेकर लोगों को ऐसी हिदायत दे डाली कि उनका दिल गदगद हो उठा। दरअसल, जब चचा से पूछा गया कि शराब को लेकर आप नई पीढ़ी को क्या कहना चाहेंगे, तब इस पर उन्होंने कोई ज्ञान देने जैसी बात नहीं कही। ये नहीं कहा कि शराब नहीं पीनी चाहिए या फिर शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बस एक लाइन बोली जिसे सुनकर लोगों का दिल खुश हो गया। आइए जानते हैं कि चचा ने आखिर ऐसी क्या बात बोली कि लोग खुशी से झूम गए।

बुजुर्ग ने नौजवानों को दी नसीहत

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिपोर्टर एक बुजुर्ग व्यक्ति से पूछता है कि, "आप नौजवान नस्ल को शराबनोशी (शराब पीना) के बारे में क्या नसीहत करेंगे?" इस पर चचा जवाब देते हुए कहते हैं कि, "मैं यही कहना चाहूंगा कि उसमें बर्फ डालना ना भूलें।" चचा की ये नसीहत सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुई कि लोग वीडियो देखते ही इसे लाइक और शेयर करने में जुट गए। लोगों ने इस वीडियो को अपने दोस्त-यारों के साथ खूब शेयर किया।

लोगों को पसंद आईं चचा की बातें

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @f4tima._x नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी तादाद में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "थैंक्यू अंकल, मैं तो ये भूल ही गया था।" दूसरे ने लिखा, "बुजुर्गों की बातों पर अमल करना चाहिए।" तीसरे ने लिखा, "अंकल ने तो दिल ही खुश कर दिया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

मगरमच्छ के मुंह में मौत से जूझ रहा था हिरण, तभी सीन में हुई Hippos की एन्ट्री फिर जो हुआ इस Video में देखें 

शादी पर दुल्हन का रवैया देख लोगों को दूल्हे पर आया तरस, बोले- लगता है अगला नंबर इसी का ह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।